सोनभद्र

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होना बहुत ही आवश्यक- डीएफओ मनमोहन मिश्रा

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। पर्यावरण व वन जलवायु परिवर्तन के तहत बृहस्पतिवार को झारोकला गांव में डीएफओ रेनुकूट मनमोहन मिश्रा ने पौधों का संरक्षण व जीव जंतुओं की आवश्यकता पर ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर ग्रामीणों को जागरूक होना बहुत की जरूरी है। उन्होंने कहा कि आक्सीजन के लिए सभी को पेड़-पौधा लगाना होगा। पौधरोपण में हर व्यक्ति को आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि पक्षियों की सुरक्षा आम जन लोग सभी का सहयोग जरूरी है। क्षेत्र में विभिन्न तरह के जहरीले पदार्थ के सेवन के प्रयोग से पक्षियों की मौत हो जाती है। आगामी गर्मी की तपन में इन्हें बचाने के लिए जिस तरह इंसान को शुद्ध पानी और हवा की जरूरत होती है। उसी प्रकार गर्मी में पशु पक्षियों के लिए पानी का इंतजाम लोग करते हैं ताकि पक्षियों को भी जीवन मिल सके। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन क्षेत्राधिकारी रूप सिंह, म्योरपुर रेंजर शहजादा इस्माईल, बिना रेंजर विनीत कुमार, विशाल कुमार, बंधु राम, साजिद हुसैन, रामचंद्र, ओमप्रकाश, दिलीप सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बारात मे शामिल बुजुर्ग सड़क हादसे का शिकार जिला अस्पताल मे मृत घोषित फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार
Download App