सोनभद्र

दूसरो की मदद कर दिलों पर राज करने वाला ही असली हीरो- शुभाबहन

बनवासी सेवा आश्रम में किशोर चैंपियन प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन!

प्रशिक्षण 25 गावों के 63 किशोर किशोरियां प्रतिभाग कर रहे हैं!!

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

बनवासी सेवा आश्रम के विचित्रा महा कक्ष में चल रहे किशोर नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन हीरो नंबर वन डाकूमेंटरी फिल्म दिखाने के साथ पिछले दिन प्रवतारोही दिव्यांग अनुपमा के संघर्ष और मंजिल तक पहुंचने वाली फिल्म दिखाने के साथ किशोर और किशोरियों से चर्चा करते हुए शुभा बहन ने कहा की कपड़े की डिजाइन और दस बीस लोगों को साथ लेकर चलने वाला या दबंगई करने वाला असली हीरो नही हो सकता। जो दूसरों की मदद करे और लोगो के दिलो में खौफ के बजाय प्रेम पैदा करे वह ही असली हीरो होता है। हम गांव, कालेज, समाज में अच्छे काम करते हुए लोगो के चहेता बन सकते है। संघर्ष और कठिनाइयों से सामना करने वाला मंजिल पाता है इसके लिए जरूरी है की अच्छे कार्य के लिए दिलों में जुनून पैदा किया जाए। सुरेश कुमार ने ग्रह-तारों की जानकारी और मानव विकास सिंगरौली परिक्षेत्र में औद्योगिक विकास से उपजी प्रदूषण की समस्या पर चर्चा किया और बताया की दक्षिणांचल की हवा पानी उद्योगों की मनमानी और अनदेखी से जहरीला हो गया है। हजारों लोग बीमार है जिनका इलाज ही संभव नहीं हो पा रहा है। इससे रोजगार कम और नुकसान ज्यादा हुआ है जबकि यह क्षेत्र आजादी से पहले और बाद तक वन संपदा से समृद्ध था। लाख पियार, आंवला जड़ी बूटी वन औषधीय से आजीविका चलाते थे। आज जो भी हासिल हो रहा है वह दवा पर खर्च हो रहा है। सत्र के दौरान किशोर किशोरियों को आश्रम भ्रमणकर और कम्पोस्ट बनाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। मौके पर देवनाथ भाई, यश्वी पाण्डेय, नीरा बहन, रामजतन, सुभाषचंद्रा ,अमरजीत वर्मा, संगीता, चन्द्रावती, अशर्फी प्रसाद, केवला दुबे आदि मौजूद रहे। संचालन प्रेमदयाल ने किया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
Download App