सोनभद्र

स्वच्छता अभियान को लेकर नगर पंचायत कर्मियों ने निकाली रैली

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अन्सारी)।स्वच्छता अभियान को लेकर नगर पंचायत के कर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली और सूखे व गीले कचरे को अलग अलग डस्टविन में डालने का आह्वान किया। रैली में चल रहे कर्मी एक फरवरी से शुरू हो रहे डोर टू डोर कचरा कलेक्ट अभियान में लोगों से सहयोग करने की अपील कर रहे थे। इस बाबत नगर पंचायत दुद्धी के अधिशासी अधिकारी भारत सिंह ने कहा कि नगर को स्वच्छ रखना हमसब की जिम्मेदारी है। सरकार द्वारा इसके लिए तमाम जागरूकता कार्यक्रम भी चलाये जा रहे हैं। अब गीले व सूखे कचरे अलग अलग कलेक्ट करने के लिए सफाईकर्मी घर घर और प्रतिष्ठानों पर जायेंगे। उन्होंने नगर को स्वच्छ रखने के लिए नगरवासियों से अपने घर व प्रतिष्ठानों के साथ साथ आसपास के स्थानों की भी सफाई रखने को अपील की है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान