सोनभद्र

म्योरपुर वन रेंज के डडीहरा गांव में मृत अवस्था मे मिला तेंदुआ

म्योरपुर- वन रेंज अंतर्गत डडीहरा के जंगल मे पेड़ के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में तेंदुए का शव पाया गया।शव मिलने की सूचना ग्रामीणों द्वारा तत्काल वन क्षेत्राधिकारी शहजादा इस्लामुद्दीन को दिया गया।सूचना मिलने के बाद वनविभाग की टीम मौके पर

पंहुचकर ग्रामीणों से पुछताक्ष किया।पुछताक्ष के बाद तेंदुए के शव को वन रेंज कार्यालय लाया गया।तेंदुए के शरीर पर किसी भी तरह की चोट या जख्म का निशान नही दिख रहा था।तेंदुए की मौत किस कारण हुई यह पता नही चल सका है।ग्रामीणों का कहना था कि कुत्तों के हमले से तेंदुए की मौत हुई है जबकि तेंदुए के शरीर पर किसी भी जानवर के जानवर के काटने या नोचने का निशान नही है।वन क्षेत्राधिकारी शहजाद इस्लामुद्दीन ने बताया कि हमे सूचना मिली थी कि जंगल मे पेड़ के नीचे एक तेंदुआ मृत अवस्था मे पड़ा हुआ है।तेंदुए की मौत का कारण पता नही चल सका है ।पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि मौत कैसे हुई।वन रेंज के जंगल मे तेंदुए की मौत का यह पहला मामला है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन