सोनभद्र

अन्तर विभागीय टूर्नामेंट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रेलवे के द्वारा किया गया

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) आज रेलवे कालोनी स्थित बड़े फील्ड में अन्तर विभागीय टूर्नामेंट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रेलवे के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि मण्डल यातायात प्रबन्धक चोपन के द्धारा फीता काट कर किया गया।
साथ में सहायक यातायात प्रबन्धक चोपन, ए डी एम ई (पावर) और ए डी एम ई ( सी & डब्लू) अधिकारीगण उपस्थित थें।
मुख्य अतिथि सहित सभी अधिकारियों को टूर्नामेंट अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह के द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया। इसके बाद एस एन जी पब्लिक स्कूल गौरव नगर के बच्चों द्धारा स्वागत गान गा कर स्वागत किया गया।
अम्मपायर रोमी गिरि और सुरज कुमार दोनो टीम के कप्तान सोनू तिवारी और कुन्दन श्रीवास्तव के साथ टास कराया। जिसमे लोको टीम के कप्तान सोनू तिवारी ने टास जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 107 रन बना कर ट्राफिक टीम को 108 रन का लक्ष्य दिया।लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्राफिक टीम ने 47रन बना कर आल आउट हो गया। खेल की रनिग कमेंट्री कपिल कुमार के द्वारा किया गया।
4 ओवर में 4 विकेट लिए और 40 रन बना आलोक को मैन ऑफ दी मैच चुना गया ।
इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में टूर्नामेंट संजोजक राकेश कुमार भारती, उज्जवल, आर के यादव, रौशन, कपिल, संतोष, सोनू, एस पी सिंह, रोहित कुमार, सुजीत कुमार, राजीव, सुरज सहित अनेकों का लगातार सहयोग है।
खेल का आनन्द उठाने के लिए सभी विभाग के पर्यवेक्षक सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन