सोनभद्र

बभनी को पछाड़ कर जरहा ने 44 रन से मैच अपने नाम किया

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त) रायल क्रिकेट क्लब चेतवा के तत्वावधान मे शुक्रवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधानपति जरहा विनोद भारती ने फीता काटकर खेल मैदान में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया। खेल के पहले दिन उद्घाटन मैच जरहा और बभनी बी के बीच खेला गया जिसमे बभनी बी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फ़ैसला लिया और जरहा को बैटिंग करने के लिए बुलाया जिसमे जरहा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर मे 114 रन का विशाल स्कोर बभनी बी के सामने खड़ा कर दिया। दूसरी पारी में
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बभनी बी की टीम ने कुछ खास नही कर पायी और 70 रन पर आल आउट हो गई इस प्रकार पहले दिन का मैच जरहा ने 44 रन से जीत कर अपने नाम कर लिया। इस अवसर पर तफशील शेख क्षेत्र पंचायत सदस्य जरहा और समाजसेवी राजेश केशरी , ग्राम प्रधान रजमीलान बद्रीनाथ, समाजसेवी अनिल मौर्या, प्रेमलाल, राजेश कांत गुर्जर, उपस्थि थे। मैच के मुख्य निर्णायक कि भूमिका में आकाश केशरी और जावेद रहे वहीं कमेंटेटर प्रशांत और सद्दाम के साथ स्कोरर कि भूमिका धर्मेंद्र कुमार ने बखूबी निभाया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार