सोनभद्र

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 127 वर वधु हुए एक दूजे के

रामगढ़ सोनभद्र
चतरा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय चतरा प्रांगण में आज शनिवार 28/01/2023 को मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र सौरभ गंगवार, परियोजना निदेशक राम शिरोमणि मौर्य की उपस्थिति में कुल 127 कन्याओं का विवाह समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सकुशल संपन्न हुआ।

दोपहर लगभग 12 बजे मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, परियोजना निदेशक ,राम शिरोमणि मौर्य, व चतरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र पटेल द्वारा दीप प्रज्वलित व पूजन अर्चन कर विवाह का शुभारंभ कराया गया । वही सदर विधायक भूपेश चौबे, व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे,शादी समारोह में सम्मिलित होकर नव दंम्पतियों को आशीर्वाद दिए

सामूहिक विवाह में कुल 127 विवाह में नगवा ब्लाक के 44 चतरा ब्लॉक के 83 जोड़ों का विवाह हुआ जिसमें 3 मुस्लिम लोगों का भी निकाह शामिल था। 8 छोड़े किसी कारण वश शादी समारोह में नहीं पहुंच पाए अनुपस्थित रहे काशी विद्यापीठ वाराणसी से पं0, आचार्य शिवम कुमार चतुर्वेदी द्वारा हिंदू रीति रिवाज के अनुसार विवाह कराया गया व मुस्लिम 3 युवकों का निकाह मौलाना मोहम्मद आलम द्वारा कराया गया ।
विवाह में कुकर, बक्सा, बेडशीट, रजाई -गद्दा व चतरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र पटेल द्वारा आभूषण में पायल, अंगुठी सभी जोड़ों को दिया गया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी चतरा अरुण कुमार जौहरी, खंड विकास अधिकारी नगवा ,राजेश सिंह ,एडीओ पंचायत चतरा सुधाकर राम,

एडीओएजी चतरा अनुराग पटेल, समाज कल्याण विभाग के एडीओ शिवमंगल,P,D, राम शिरोमणि मौर्य, समेत चतरा ब्लाक के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, सुनील पाल, राजेश सिंह, राजेश कुमार, प्रमोद कुमार, घनश्याम,व समस्त,ग्राम प्रधान ,बीडीसी व सफाई कर्मी सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने में लगे रहे। इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पन्नूगंज थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पन्नूगंज पुलिस , व रामपुर बरकोनिया पुलिस व‌ पीएसी के जवान ,व महिला कांस्टेबल प्रिया पांडे, सुदामा देवी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही ।
सामूहिक विवाह में आए भोजन हेतु पुरुष व महिला के लिए अलग-अलग स्टाल लगाया गया था सभी लोगों के लिए खाने पीने की व्यवस्था समाज कल्याण विभाग द्वारा की गई थी।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार