सोनभद्र

स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद आवश्यक- एसएचओ पंकज कुमार सिंह

बीजपुर(विनोद गुप्त)

डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर में आज तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने छात्रों द्वारा संचालित बैंड बाजों के बीच पुष्प गुच्छ भेंट कर केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य लालता शाह मुख्य अतिथि बीजपुर प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह एवं ममता शाह विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया। इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा तीनों अतिथियों का स्वागत किया। अपने स्वागत संबोधन में विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने बताया कि डीएवी विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कृत-संकल्प है। उन्होंने विद्यालय द्वारा कलस्टर जोनल और नेशनल लेवल पर प्रतिभाग लिए

विद्यार्थियों की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के प्रति विश्वास दिलाया। करतल ध्वनि के बीच ऊषा कुमारी और अंशिका ने मशाल हाथ में लेकर मैदान के चारों ओर दौड़ लगाते हुए आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद जीवन के लिए अति आवश्यक है। वहीं बीजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि आज के परिवेश में पढ़ना और खेलना दोनों अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में हीं स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है और स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद अति आवश्यक है। तीनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से वार्षिक खेलकूद के शुभारंभ की घोषणा की।

कक्षा एल के जी से दौड़ में श्रेंयांश उपाध्याय, शिवांश कुमार, यामिनी, दीपक, आदित्य, विराट, आर्पित, यूकेजी से प्रगति यादव, नव्या तिवारी, दीपिका, अर्नव, राजपाल, अभय, तान्या, अंशिका कक्षा- एक से अर्श, अंश कुमार, अर्पित यादव, रूही, अज़ीज़, अनुष्का, दिव्यांशी तिवारी, कक्षा दो से दिव्या, कशफ, अदिति, कशिश उपाध्याय, सत्यम, आदर्श, शिवम, आयुष, त्रिशा, पूर्णिमा, परिधि आदि विद्यार्थियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार