सोनभद्र

सरकारी वाहन और बाइक की टक्कर में 2 बाइक सवार गंभीर रूप घायल

घोरावल/सोनभद्र (अनुराग पांडेय) घोरावल कोतवाली क्षेत्र के ओदार तिराहे के पास सरकारी वाहन और बाइक में आमने सामने टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। किसी ने एंबुलेंस को सूचना दी तो किसी ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी संजीव कटियार तथा कोतवाली निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस भी पहुंच गई। दोनों गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बारे में कोतवाली निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि एक सरकारी वाहन और विपरीत दिशा से जा रही बाइक में टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार चोपन क्षेत्र के निवासी दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें जिला अस्पताल भेजवाया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार