सोनभद्र

चतरा क्षेत्र के समस्त विद्यालयों में 74 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

पन्नुगंज/सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) चतरा क्षेत्र के समस्त विद्यालयों में 74 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चतरा क्षेत्र के समस्त सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों व सरकारी कार्यालयों पर 74 वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रामगढ़ कस्बे में संगम इंटर कॉलेज रामगढ़ ,श्री कालिदास शिक्षण संस्थान कसारी रामगढ़, चिल्ड्रन मांटेसरी विद्यालय कसारी रामगढ़, कम्पोजिट विद्यालय रामगढ़ , रामगढ़ कस्बा पचोखर रोड नहर रामगढ़ में युवाओं के द्वारा तिरंगा फहराया गया। डीएनजी पब्लिक स्कूल डुमरिया समेत अन्य विद्यालयों के स्कूली बच्चों द्वारा झंडारोहण के पश्चात आकर्षक झांकी के साथ कस्बे में प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले योद्धाओं के अमर होने का नारा लगाते देखे गए । आकर्षक झांकी में सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, मां सरस्वती, भगत सिंह,छोटे -छोटे बच्चों व बालिका समेत अन्य आजादी के वीर सपूतों की आकर्षक झांकियां देखते ही बन रही थी।D,N,G पब्लिक स्कूल डुमरिया मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी उपस्थित रहे मुख्य अतिथि का स्वागत बच्चों द्वारा स्वागत गीत गाकर किया गया स्वागत गान के बाद बच्चों ने मुख्य अतिथि को माला पहनाकर स्वागत किया मुख्य अतिथि ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की इस अवसर पर मोहन बिंद, योगेश कुमार, सुशील सिंह, अरविंद गुप्ता, आदि ग्रामीण बच्चे मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराकर ब्रेकर पर गिरीं,मां बेटी की मौत एसडीएम ने नगर पंचायत नामित सभासदों को दिलाई शपथ चोपन नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न डीजे पर डांस को लेकर भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में 12 गिरफ्तार परिवहन विभाग गाड़ी रजिस्ट्रेशन से लेकर डीएल बनवाने मे मनमानी वसूली हो रहा जनता परेशान - धर्मवीर तिवा... स्मार्ट मीटर के विरोध मे गरजे संदीप मिश्रा कहा जनता की जेब पर सीधे डाका है निर्माणाधीन कोन तेलगुडवा मार्ग में मानकों की अनदेखी - डा. धर्मवीर तिवारी आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत ,एक बच्चे का हाथ फैक्चर कंपोजिट शराब दुकानों के पीछे के दरवाजे को किया सील,समय से दुकान चलाने की दी हिदायत दो माह से फुंका ट्रांसफार्मर, अंधेरे में जीने को मजबूर काशीकुड़ टोला के ग्रामीण
Download App