विंडमगंज एसएचओ मनोज ठाकुर गणतंत्र दिवस पर गृह मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट सेवा मेडल से नवाजे गये

सोनभद्र विंडमगंज एसएचओ मनोज ठाकुर गणतंत्र दिवस पर गृह मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट सेवा मेडल से नवाजे गये। आम जनमानस मे सौम्य स्वाभाव के अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदार और वर्दी का खौफ आम जनता से मिटाकर निस्वार्थ सेवा से काम करने वाले मनोज ठाकुर कम समय मे जो शोहरत पायी है वो काबिलेतारीफ है। कहते है न प्रतिभा किसी परिचय का मोहताज नही होता है। यही बाते लागु होती है तेज तर्रार पुलिस आफिसर मनोज ठाकुर पे। उनके पर किसी भी प्रकार का दबाब काम नही करता है। इन्होने अपने कार्यकाल मे अपने विभाग के प्रति उत्तरदायित्व का बखूबी निर्वहन किया है।

पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने गृह मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट सेवा मेडल देते हुए शुभकामनाये देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। आपको बताते चले के बलिया के गोपालपुर निवासी मनोज ठाकुर की पुलिस विभाग में जाइनिंग 1997 मे हुआ था। 2013 में प्रमोट करके सब इंस्पेक्टर बनाए गए थे उसके बाद 2022 में प्रमोट होकर इंस्पेक्टर बने थे। ये मिर्जापुर मे नारायणपुर चौकी इंचार्ज, स्वाट प्रभारी,कटरा थानाध्यक्ष,अहरौरा थानाध्यक्ष सहित अनपरा एसएसआई,डाला चौकी इंचार्ज रह चुके हैं। वर्तमान में विंडमगंज एसएचओ हैं। गृह मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट सेवा मेडल से नवाजे जाने के बाद लोगो का बधाइयाँ देने का सिलसिला जारी है।

इंसाफ पसन्द व सरल स्वाभाव के मनोज ठाकुर कहते हैं के दुर्दांत अपराधियों का अंत करना और पीड़ित को न्याय के लिए अपराधियों को न्यायालय तक पहुचाना ही वर्दी पहनने का मुख्य मकसद है। इन्होने अपनी सफलता को अपने माता पिता को समर्पित करते हुए कहा के
“सख्त राहों में भी आसान सफ़र लगता है
ये मेरी माँ की दुआओं का असर लगता है”
“बुलंदियों का बड़े से बड़ा मुकाम छुआ
उठाया गोद में माँ ने तब आसमान छुआ



