सोनभद्र

पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत प्रदीप सिंह चंदेल ने दुल्ला पाथर में जनचौपाल लगा उनके समस्याओं का किया निस्तारण

अनपरा/सोनभद्र पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत प्रदीप सिंह चंदेल ने दुल्ला पाथर में जनचौपाल लगा उनके समस्याओं का किया निस्तारण। अनपरा पुलिस ने जनचौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को जानने का प्रयास किया। पुलिस व जनता के बीच खाई को कम करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जा रहा है।

इसी क्रम में पिपरी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल और अनपरा थानाध्यक्ष नागेश सिंह ने अनपरा थाना क्षेत्र के दुल्लापाथर गांव में चौपाल लगा कर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई साथ ही सरकारी सुविधाओं को प्राप्त करने के उपाय भी बताये गये। प्रदीप सिंह चंदेल ने गाँव में अपराधी किस्म के लोगों के बारे में ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त किया साथ ही किसी आपराधिक गति विधियों के सम्बन्ध पुलिस को जानकारी देने की बात कही। इसके बाद उन्होंने कंबल वितरित कर ग्रामीणों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिठाई वितरित किया गया। इस अवसर पर तमाम ग्रामीण लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व भंडारा का हुआ आयोजन विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर आदिवासियों ने निकाला पैदल मार्च, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्... मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार
Download App