सोनभद्र

एसओजी प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह को उत्कृष्ट सेवा के लिये सिल्वर मेडल से नवाजा गया

सोनभद्र एसओजी प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह को उत्कृष्ट सेवा के लिये सिल्वर मेडल से नवाजा गया। आम जनमानस मे सौम्य स्वाभाव के अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदार और वर्दी का खौफ आम जनता से मिटाकर निस्वार्थ सेवा से काम करने वाले देवेंद्र प्रताप सिंह कम समय मे जो शोहरत पायी है वो काबिलेतारीफ है। कहते है न प्रतिभा किसी परिचय का मोहताज नही होता है। यही बाते लागु होती है तेज तर्रार पुलिस आफिसर देवेंद्र प्रताप सिंह पे। उनके पर किसी भी प्रकार का दबाब काम नही करता है। इन्होने अपने कार्यकाल मे अपने विभाग के प्रति उत्तरदायित्व का बखूबी निर्वहन किया है।

पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने डीजीपी महोदय द्वारा दिये गये सिल्वर मेडल देते हुए शुभकामनाये देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। आपको बताते चले के प्रतापगढ़ के जेठवारा शाहपुर निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह की पुलिस विभाग में जाइनिंग 2013 मे एसआइ के पद पे हुइ थी। ये मिर्जापुर मे दो बार टीएसआइ ,दो बार पीआरओ, नारायणपुर चौकी इंचार्ज, वासलिगंज चौकी इंचार्ज, बरकछा चौकी, करणपुर चौकी ,पैडपुर चौकी,हालिया ,मड़िहान लालगंज,जिगना सोनभद्र मे राबर्ट्सगंज कस्बा चौकी इंचार्ज, शाहगंज थानाध्यक्ष, दुद्धी, घोरावल कस्बा चौकी इंचार्ज रह चुके हैं। वर्तमान में एसओजी प्रभारी के पद पर तैनात है। सिल्वर मेडल मिलने के बाद लोगो का बधाइयाँ देने का सिलसिला जारी है।

इंसाफ पसन्द व सरल स्वाभाव के देवेंद्र प्रताप सिंह कहते हैं के दुर्दांत अपराधियों का अंत करना और पीड़ित को न्याय के लिए अपराधियों को न्यायालय तक पहुचाना ही वर्दी पहनने का मुख्य मकसद है। इन्होने अपनी सफलता को अपने माता पिता को समर्पित करते हुए कहा के
“सख्त राहों में भी आसान सफ़र लगता है
ये मेरी माँ की दुआओं का असर लगता है”
“बुलंदियों का बड़े से बड़ा मुकाम छुआ
उठाया गोद में माँ ने तब आसमान छुआ”

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आंधी तूफान का कहर 3 दिन से अंधेरे में डूबा कोन शाम तक बिजली बहाली की उम्मीद बंगाल असम पुडुचेरी राज्यो मे बीजेपी को मिली ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य मे रेनुसागर मे कार्यकर्ताओ ने ... पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार भेजा जेल दो माह से फरार चल रहे दम्पति गिरफ्तार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धारा 108, 352 BNS में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार 4 साल से फरार गैंगेस्टर और हत्या का सजायाफ्ता अपराधी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार विभिन्न राज्यो मे भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय के उपलक्ष्य मे अनपरा मंडल मे व... अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराकर ब्रेकर पर गिरीं,मां बेटी की मौत एसडीएम ने नगर पंचायत नामित सभासदों को दिलाई शपथ चोपन नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
Download App