सोनभद्र

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत माता की आरती एवंम पूजन हुआ संपन्न

पन्नूगंज/सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ विजयगढ़ के बभन गावॉ अंतर्गत ब्रह्म शाखा नाकों पर सम्मानित ग्रामीण जनों की उपस्थिति में आज भारत माता की पूजन एवम् आरती का कार्यक्रम सफ़लता पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सर्व प्रथम उपस्थित लोगों द्वारा पुष्पार्पण करते हुए भारत माता की पूजन किया गया तत्पश्चात् सभी लोगों द्वारा आरती किया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला सम्पर्क प्रमुख अरुणेश जी द्वारा बताया गया कि पूरे देश में यह पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह हमारी संस्कृति है जिस देश में हम रहते हैं वह हमारे लिए भूमि का टुकड़ा नहीं है बल्कि उसे हम अपनी मां कहते हैं और वह हमारे लिए पूज्यनीय, वंदनीय एवम् अनुकरणीय है। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से अशोक चौबे गुप्त काशी के संस्थापक रवि प्रकाश चौबे , ग्राम प्रधान उमेश चौबे , रामप्रताप कुशवाहा , राजा बाबू सिंह, मोहन चौबे, विनीत चौबे गिरिधारी भारती, धर्मेन्द्र कुमार के साथ ही ब्रह्म शाखा के समस्त स्वयंसेवक एवम् ग्रामीण जन उपस्थित रहे। प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ।
कार्यक्रम का संयोजन एवम् संचालन जिला अभिलेख प्रमुख रामप्रवेश चतुर्वेदी के द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान