सोनभद्र

जयहिंद जन जन का नारा है- राजकुमार

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त) डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर मेंं बड़े हीं उत्साह एवं धूमधाम से देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप मे मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने सर्वप्रथम नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उसके बाद विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने पुष्पांजली अर्पित कर नेताजी को नमन किया। तत्पश्चात विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने अपने संबोधन में कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस एक महान क्रान्तिकारी थे जिन्होंने भारत माता की आजादी के लिए आई सी एस की नौकरी को ठुकरा कर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने आजाद हिंद फौज, आजाद हिंद रेडियो स्टेशन, आजाद हिंद बैंक और आजाद हिंद सरकार की स्थापना कर अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए। उन्होंने कहा कि नेताजी ने जय हिन्द का प्रसिद्ध नारा दिया था जो आज देशभक्ति का पर्याय बन चुका है। इसके बाद विद्यालय के विद्यार्थियों ने एनटीपीसी टाउनशीप में एक जुलूस निकाला। अभिषेक दूबे, मयंक मिश्रा, मिथिलेश, प्रीति गौतम, निशा कुमारी, ज्योति सिंह, रोहन जायसवाल, धर्मेन्द्र कुमार, सौरभ गुप्ता, वैभव राव, उमंग विश्वकर्मा, अर्पित कुमार, चारू, काजल आदि के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने गगन भेदी नारे लगाए। देश की रक्षा कौन करेगा– हम करेंगे, हम करेंगे; नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अमर रहें, भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद आदि नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। उसके बाद विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला का निर्माण कर एकता का परिचय देते हुए नेताजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस कार्यक्रम में पूरा विद्यालय परिवार उमंग और उत्साह से शामिल हुआ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार