सोनभद्र

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जयंती पर मानव श्रृंखला का निर्माण एवं सड़क सुरक्षा शपथ दिलाया गया

पन्नूगंज/सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) शासन के निर्देशानुसार नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत चतरा ब्लाक के रामगढ़ कस्बे में पटना मोड से लेकर पेट्रोल पंप के पास तक मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया नोडल एडीओ पंचायत चतरा सुधाकर राम, व खंड शिक्षा अधिकारी चतरा अरविंद कुमार पटेल बनाए गए थे इन्हीं की अगुवाई में आज सुबह 11:00 बजे से लेकर 12 बजे तक मानव श्रृंखला का आयोजन व सड़क सुरक्षा हेतु शपथ दिलाया गया मानव श्रृंखला में भाग लेने वाले विद्यालय कम्पोजिट विद्यालय रामगढ़, कस्तूरबा विद्यालय रामगढ़ , शहजादा साहब उदय प्रताप सिंह इंटर कालेज रामगढ़, चिल्ड्रेन मांटेसरी इंटर कालेज रामगढ़, कालिदास शिक्षण संस्थान रामगढ़, विद्यालय के छात्र व छात्राएं मानव श्रृंखला में शामिल हुए सभी विद्यालय के प्रधानाचार्य वह अध्यापक व अध्यापिका मानव श्रृंखला को सफल बनाने में लगे रहे इस अवसर पर शहजादा साहब उदय प्रताप सिंह इंटर कालेज रामगढ़, के प्रधानाचार्य गौरी शंकर सिंह, विद्यालय के अध्यापक परमानंद, राहुल सिंह , मयंक, समस्त अध्यापक बढ़-चढ़कर मानव श्रृंखला बनाने में सहयोग किए वह पन्नूगंज थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पन्नूगंज प्रशासन भी मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए जोर शोर से लगा रहा मानव श्रृंखला सफल बनाने में मार्केट भ्रमण करते रहे और छात्र छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसको देखते हुए थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह स्वयं मानव श्रृंखला में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार