सोनभद्र

रेणुकूट शाखा में संगठन का 67 वां स्थापना दिवस मनाया गया

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा के विकाश अधिकारियों के संगठन नेशनल फेडरेशन आफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर्स आफ इंडिया की स्थानीय रेणुकूट शाखा में संगठन का 67 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शाखा में आयोजित कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक राजू राय दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान में निगम का व्यवसाय नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है, इसके पीछे विकास अधिकारियों की कड़ी मेहनत छिपी हुई है इस दौरान शाखा प्रबंधक में संगठन के महत्व के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में गुरुवार को निगम द्वारा लांच किए गए नए प्लान जीवन आजाद पर भी चर्चा हुई उन्होंने बताया कि यह गारंटीड प्लान है। कार्यक्रम में संगठन के शाखा सचिव आरपी राय ने बताया कि हमारे संगठन में पूरे देश में 21 हजार से ज्यादा सदस्य हैं और हमारा संगठन निगम को आगे बढ़ाने में अपना संपूर्ण सहयोग कर रहा है। इस मौके के दौरान अजय कुमार, सुनील दुबे, अवध बिहारी पासवान, विकास सिंह, राजीव राय संगठन के बारे विस्तृत जानकारियां दी इस कार्य क्रम में महजूद सहायक शाखा प्रबंधक देवेंद्र सिंह राणा , प्रशासनिक अधिकारी यूपी सिंह अनिल कुमार सत्यम कुमार तथा श्री मति ज्योति अस्थाना कुमारी अनामिका चौरसिया एवं अभिकर्ता राम कुमार गुप्ता शिव कुमार सिंह सहित तमाम अभिकर्ता भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुरानी रंजिश के कारण जानलेवा हमला गाली गलौज करने का आरोप पेयजल संकट से जूझ रहे छापरीडाड़ के ग्रामीणों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन बभनी पुलिस ने पकड़ा दो अंतर्राज्यीय चोर भेजा जेल अनपरा मे मुहर्रम पर जुलूस निकाल इमाम हुसैन को याद किया मुहर्रम का जुलूस प्रशासन की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से मनाया बीजपुर में निकला मुहर्रम का जुलूस इमाम हुसैन की याद में अकीदत का सैलाब हिस्ट्रिसिटर हॉस्पिटल संचालक का तीसरी बार अस्पताल सीज पूर्वांचल आर्मी अनपरा ने बनारस को हराकर ट्राफी पर किया कब्जा ताला तोड़कर बंद मकान में घुसे चोरो ने लाखो के आभूषण पर फेरा हाथ फरीपान में विद्युत उपकेंद्र की मांग तेज, 35 किमी दूर सब स्टेशन होने से उपभोक्ता परेशान
Download App