सोनभद्र

ई-डिस्ट्रिक्ट की वेबसाइट 15 दिनों से बंद होने से नहीं बन पा रहे आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। ई-डिस्ट्रिक्ट की वेबसाइट विगत एक पखवारे से ज्यादा समय से बंद होने से आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। प्रमाण पत्रों का सत्यापन भी अधर में लटका हुआ है। आवेदक दुद्धी तहसील के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं। जन सेवा केंद्रों के माध्यम से वेबसाइट पर प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन किया जाता है। नया राशन कार्ड बनवाने, राशन कार्ड में यूनिट की संख्या, विद्युत बिल, पेंशन, खतौनी, शिकायत, जन वितरण प्रमाण समेत अन्य सेवाएं मिलती हैं, लेकिन विगत एक महीने से तकनीकी दिक्कतों के कारण ई-डिस्ट्रिक पोर्टल बंद चल रहा है। इस कारण आवेदक प्रमाण पत्र के लिए जनसेवा केंद्रों से लेकर तहसील के चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं।
दुद्धी कस्बा निवासी मु0 नसीरूद्दीन ने बताया कि बीस दिन पहले पत्नी राफिया खातून का आय प्रमाण पत्र आवेदन किया था। वेबसाइट बन्द होने के कारण अभी तक आवेदन का सत्यापन नही हो पाया है। जबकि पत्नी की तबीयत अस्वस्थ होने के वजह से तहसील के चक्कर लगाना पड़ रहा है। इंद्रावती देवी पत्नी रामलखन निवासी झारोकला ने बताया कि आय, जाति, निवास तीनों के लिए बीते 15 दिन पूर्व जनसेवा केंद्र से ऑनलाइन कराया है। लेकिन वेबसाइट बन्द हो जाने से मेरा काम नहीं हो पा रहा है। वासु जायसवाल रामनगर, दुद्धी ने कहा आय, जाति, निवासी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया हूं। वेबसाइट बन्द होने से अभी तक आवेदन का सत्यापन नही हो पाया है। जनसेवा केंद्र संचालक सुदामा एवं नरेश यादव ने बताया कि विगत महिनों दिनों से वेबसाइट बन्द होने के वजह से कार्य बाधित हो गया है। आवेदनकर्ता प्रतिदिन जनसेवा केन्द्र पर पहुँच कर अपडेट होने की सूचना ले रहे हैं। तहसील क्षेत्र के हजारों आवेदकों का सत्यापन अधूरा पड़ा हुआ है। दुद्धी तहसीलदार ब्रजेश कुमार वर्मा ने बताया कि लखनऊ में ई डिस्ट्रिक्ट वेबसाइट कुछ तकनीकी वजह से बीते एक माह से वेबसाइट बंद हुई है। प्रदेश स्तर पर वेबसाइट में तकनीकी समस्या हुई है। वेबसाइट शुरू होते ही तत्काल लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव अनपरा मे निकले तिरंगा यात्रा मे राम नरेश पासवान के बोल तिरंगा देश की आन बान शान ब्लॉक मुख्यालय से म्योरपुर कस्बे में हजारों की संख्या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा ओबरा निकाली गई हर घर तिरंगा यात्रा गूंजा भारत माता की जय का जयघोष तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा राबर्ट्सगंज कोन में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, निकली भव्य तिरंगा यात्रा खाद के लिए किसान परेशान वैनी साधन सहकारी समिति पर किया प्रदर्शन फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Download App