सोनभद्र

पाणि पंकज पाण्डेय द्वारा रचित पुस्तक बाल रामायण का विमोचन हुआ

शक्तिनगर/सोनभद्र साहित्यिक सामाजिक संस्था सोन संगम के तत्वावधान में सिंगरौली सोनभद्र के ख्यातिलब्ध युवा कवि पाणि पंकज पाण्डेय द्वारा रचित पुस्तक ‘बाल रामायण’ का विमोचन समारोह अम्बेडकर क्लब, एनसीएल खड़िया में गोपाल तिवारी, प्राचार्य विवेकानन्द प्राथमिक विद्यालय, शक्तिनगर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनटीपीसी शक्तिनगर के अपर महाप्रबन्धक विनय कुमार अवस्थी ने की, जबकि संचालन डा मानिक चन्द पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में रवीन्द्र मिश्र एवं डा ब्रजेन्द्र शुक्ल ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की। पुस्तक का परिचय देते हुए रचयिता पाणि पंकज पाण्डेय ने कहा कि प्रभु श्री राम जैसे विराट व्यक्तित्व को सहज-सरल भाषा-शैली में, संक्षेप में प्रस्तुत करने का यह उनका अकिंचन प्रयास है। उनकी दृष्टि में रामायण केवल धर्मग्रन्थ नहीं अपितु जीवनग्रंथ है। श्री पाण्डेय के पिता गीता प्रसाद पाण्डेय ने ‘बाल रामायण’ की रचना को अपनी कुल परम्परा के लिए गौरवशाली क्षण बताया। मुख्य अतिथि गोपाल तिवारी ने कहा कि राम भारत की सनातन परम्परा के अनन्य पुरुष हैं और उनके चरित्र को बाल रामायण पुस्तक में प्रस्तुत कर पाणि पंकज पाण्डेय ने सराहनीय कार्य किया है। विनय कुमार अवस्थी ने पुस्तक की प्रशंसा करते हुए इसे घर-घर में पढ़े जाने की आवश्यकता बतायी। विशिष्ट अतिथि के सी शर्मा ने कहा कि श्री पाण्डेय ने बाल रामायण की रचना कर सिंगरौली- सोनभद्र अंचल का मान बढ़ाया है। डा मानिक चन्द पाण्डेय ने पुस्तक के चुनिंदा अंशों की विस्तार से व्याख्या किया जबकि डा योगेन्द्र मिश्र ने पुस्तक के आमुख का वाचन किया।
उक्त अवसर पर एक काव्य संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें सिंगरौली सोनभद्र के प्रख्यात कवियों माहिर मिर्जापुरी, अजीम कानपुरी, नारायण दास विकल, विनय कुमार अवस्थी, डा बीना सिंह रागी, बहर बनारसी, प्रवेश मिश्रा मयंक, रमाकान्त पाण्डेय, विजयलक्ष्मी पटेल,रविन्द्र मिश्रा ब्रजेन्द्र शुक्ल, बलराम बेलवंशी आदि ने श्रेष्ठ रचनाएं प्रस्तुत कीं। उक्त अवसर पर हेमंत मिश्र, अश्विनी तिवारी, डा छोटेलाल प्रसाद, विजय दुबे, श्रवण कुमार, सुरेश गिरि प्रखर, मुकेश सिंह, मनोरमा सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव अनपरा मे निकले तिरंगा यात्रा मे राम नरेश पासवान के बोल तिरंगा देश की आन बान शान ब्लॉक मुख्यालय से म्योरपुर कस्बे में हजारों की संख्या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा ओबरा निकाली गई हर घर तिरंगा यात्रा गूंजा भारत माता की जय का जयघोष तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा राबर्ट्सगंज कोन में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, निकली भव्य तिरंगा यात्रा खाद के लिए किसान परेशान वैनी साधन सहकारी समिति पर किया प्रदर्शन
Download App