सोनभद्र

दुद्धी में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में दिशा स्कीम के अंतर्गत तहसील सभागार दुद्धी में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में कानून विशेषज्ञों एवं विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने लोगों को सरकार द्वारा प्रदत्त कानूनी अधिकार एवं पात्रता के सम्बंध में विधिवत जानकारी दी गयी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के प्रभारी सचिव एडीजे एफटीसी सत्यजीत पाठक ने कहा कि पात्र गरीबों के लिए निःशुल्क विधिक सहायता के कई प्राविधान बनाये गये हैं।कहा कि अनुसूचित जाति-जनजाति,अवैध मानव व्यापार से पीड़ित व्यक्ति, महिलाएं-बच्चे, किशोर अपराधी, एक लाख से कम वार्षिक आय वाले व्यक्ति समेत अन्य लोग इसकी पात्रता रखते हैं। उन्होंने कहा कि न्यायालय/प्राधिकरण/अभिकरण के समक्ष मामलों को सुलझाने हेतु निःशुल्क कानूनी सहायता एवं खर्चे व समय की बचत के लिए कई छोटे मामलों में लोक अदालतों के माध्यम से सुलह समझौते एवं सरल जुर्माना का प्राविधान किया गया है।उन्होंने लोगों से किसी भी कानूनी सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सम्पर्क करने की अपील की। अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्रा ने राजस्व से सम्बंधित पैमाइश, कब्जा, बेदखली, बंटवारा, वरासत ,वनाधिकार अधिनियम समेत अन्य मामलों में उचित सहायता एवं समाधान हेतु विभिन्न पटल पर मिलने वाली सुविधाओं को विस्तार से बताया। खंड शिक्षा अधिकारी दुद्धी महेंद्र मौर्य, बीडीओ बभनी शुभम बरनवाल, जिला समन्वयक साधना मिश्रा, कोतवाल श्रीकांत राय, लेबर इंस्पेक्टर रामकुमार, एडीओ पीपी रामप्यारे समेत अन्य वक्ताओं ने भी कानूनी व सरकारी सहायता की विधिवत जानकारी दी।शिविर का संचालन तहसीलदार ब्रजेश कुमार वर्मा ने की। इस मौके पर बीडीओ दुद्धी सुनील सिंह, बीडीओ म्योरपुर नीरज तिवारी,पीएलवी अजय गुप्ता,पुनीत चौबे, ओमप्रकाश, अजय कुमार समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App