सोनभद्र

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज्य अभियान के तहत पंचायत कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण


जीपीडीपी योजना और ई-ग्राम स्वराज पोर्टल की नई व्यवस्थाओं की दी गई जानकारी

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

विकासखंड म्योरपुर के ब्लॉक सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज्य अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत सचिव, पंचायत सहायकों एवं संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।
प्रशिक्षक देवेश दुबे ने ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के निर्माण, उसकी गुणवत्ता, ग्राम सभा की भूमिका तथा विकास योजनाओं को तैयार करने की पूरी प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुदृढ़ एवं प्रभावी ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने में सभी संबंधित कर्मियों की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है।

वहीं प्रशिक्षक प्रशांत कुमार दुबे ने वर्ष 2026-27 के लिए ई-ग्राम स्वराज पोर्टल में किए गए सुधारों, विकास योजनाओं की प्रक्रिया, कार्यप्रवाह (प्रोसेस फ्लो), कार्यक्षमता तथा नई सुविधाओं पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने प्रक्रिया प्रवाह के आठ प्रमुख बिंदुओं की विस्तार से जानकारी देते हुए प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान भी किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में करीब 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रशिक्षक देवेश दुबे, प्रशांत कुमार दुबे, सचिव रामदर्शन, राघवेन्द्र सिंह, योगेन्द्र प्रताप सिंह, रामबहादुर सिंह, रामवृक्ष विश्वकर्मा, यशवंत गौतम, अंकित सिंह, पंचायत सहायक रंजन कुमार, विशाल मौर्य, विवेक, अली राजा, सौरभ, आंचल, काजल, उल्वस यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत दूषित पानी पीने को मजबूर सहगोड़ा टोले के ग्रामीण, पक्के कुएं की मांग ओबरा डैम के खुलने से बाढ़ की आशंका को लेकर प्रशासन अलर्ट,रेणुका नदी छठ घाट पर हुआ मॉक ड्रिल अभ्यास भारी बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय आज बंद अनपरा गेस्ट हाउस मे मण्डल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना की बैठक प्रमोद शुक्ला की अध्यक्षता मे ... 33 लाख के शराब के साथ आरोपी को पिपरी पुलिस ने किया गिरफ्तार भारी बारिश और जलभराव के चलते 3 सितंबर को भी बंद रहेंगे माध्यमिक विद्यालय बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 3 सितंबर को बंद नगवा ब्लाक मुख्यालय से बिछिया गोसा का संपर्क मार्ग टूटा सफाई कर्मियों के स्थानांतरण में खेल, खलियारी में डस्टबिन से उठ रही दुर्गंध से संक्रामक रोगों का खतरा
Download App