सोनभद्र

रासपहरी में जल संरक्षण जागरूकता अभियान, ‘हर बूंद बचाने’ का दिया संदेश


जीवीपीआर ने ग्रामीणों को जल बचाने के प्रति किया जागरूक, हर घर नल जल योजना की जानकारी भी दी

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

विकासखंड म्योरपुर के ग्राम पंचायत रासपहरी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में शनिवार को जीवीपीआर इंजीनियरिंग लिमिटेड की ओर से जल संरक्षण जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करने और अनावश्यक बर्बादी रोकने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जीवीपीआर के जनसंपर्क अधिकारी आशीष पांडेय ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल जल योजना के माध्यम से दक्षिणांचल क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान के लिए जीवीपीआर कंपनी कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। यदि जल सुरक्षित रहेगा, तभी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी पर्याप्त संसाधन उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से आवश्यकता अनुसार ही पानी का उपयोग करने तथा अनावश्यक रूप से पानी न बहाने की अपील की।
जीवीपीआर के अभियंता सुधीर कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर लोग पानी की टोंटी खुली छोड़ देते हैं, जिससे सैकड़ों से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह जाता है। उन्होंने लोगों से पानी की एक-एक बूंद का महत्व समझने और जल संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर जीवीपीआर के जनसंपर्क अधिकारी आशीष पांडेय, अभियंता सुधीर कुमार, सुपरवाइजर अंकित कुमार, पूर्व ग्राम प्रधान रामदयाल प्रजापति, क्षेत्र पंचायत सदस्य अशोक मौर्य, सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत दुबे, पीएमसी अभियंता सोनू खान, फिटर अशोक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत दूषित पानी पीने को मजबूर सहगोड़ा टोले के ग्रामीण, पक्के कुएं की मांग ओबरा डैम के खुलने से बाढ़ की आशंका को लेकर प्रशासन अलर्ट,रेणुका नदी छठ घाट पर हुआ मॉक ड्रिल अभ्यास भारी बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय आज बंद अनपरा गेस्ट हाउस मे मण्डल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना की बैठक प्रमोद शुक्ला की अध्यक्षता मे ... 33 लाख के शराब के साथ आरोपी को पिपरी पुलिस ने किया गिरफ्तार भारी बारिश और जलभराव के चलते 3 सितंबर को भी बंद रहेंगे माध्यमिक विद्यालय बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 3 सितंबर को बंद नगवा ब्लाक मुख्यालय से बिछिया गोसा का संपर्क मार्ग टूटा सफाई कर्मियों के स्थानांतरण में खेल, खलियारी में डस्टबिन से उठ रही दुर्गंध से संक्रामक रोगों का खतरा
Download App