सोनभद्र

अनपरा क्रिकेट एकेडमी के 11 वें स्थापना दिवस पर अनपरा के क्रिकेटरों को किया गया सम्मानित

अनपरा/सोनभद्र अनपरा क्रिकेट एकेडमी संबंध जिला क्रिकेट एसोसिएशन के 11 वर्ष पूर्ण होने एवं क्रिकेट के भगवान भारतरत्न सचिन तेंदुलकर के 53 वें जन्मदिन के अवसर पर अनपरा के क्रिकेट खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया व अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा के पिता स्व.बाबू लाल वर्मा के चित्र पर पुष्प अर्जित किया गया । अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी लव वर्मा ने बताया कि 24 अप्रैल 2015 से अनपरा कालोनी के सीआईएसएफ मैदान में क्रिकेट प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसका लक्ष्य है कि ऊर्जान्चल क्षेत्र से भी कोई खिलाड़ी बड़े स्तर पर रणजी/ देश के खेले । इन 11 वर्षों में भदोही, मिर्ज़ापुर, वाराणसी, देवरिया, आगरा, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, आज़मगढ़ जैसी टीमें आकर खेल चुकी हैं । 1 माह पूर्व अनपरा क्रिकेट एकेडमी जिला क्रिकेट एसोसिएशन सोनभद्र से पंजीकृत किया गया है। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक प्रवक्ता योगी हेमंत उपाध्याय, दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ दीपक सिंह, अधीक्षण अभियंता कुमार गौरव, अधिशासी अभियंता बीआर पटेल,उमंग उपाध्याय उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार
Download App