सोनभद्र

सत्येंद्र,कमल नयन और एसओजी ने अनपरा लूट के आधा दर्जन आरोपी को तमंचा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

अनपरा/सोनभद्र सत्येंद्र,कमल नयन और एसओजी ने अनपरा लूट के आधा दर्जन आरोपी को तमंचा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार।

अनपरा मे भारत फाइनेंस कम्पनी के कलेक्शन एजेंट से चार अज्ञात अपराधियों द्वारा, जो दो बाइक पर सवार थे, लूट की घटना कारित की गई थी। घटना में अपराधियों द्वारा 63 हजार, टैबलेट, बायोमेट्रिक मशीन, मोबाइल फोन, कलेक्शन डायरी एवं अन्य आवश्यक कागजात से भरा बैग लूट लिया गया था।

उक्त प्रकरण के संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना अनपरा पर मुकदमा अपराध संख्या-75/2026, धारा 304(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 304(2) बीएनएस को लोप करते हुए धारा 309(4) बीएनएस में परिवर्तित किया गया तथा बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस का वृद्धि किया गया था।

घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन मे पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक अनपरा व थानाध्यक्ष शक्तिनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था। बजरिये सूचना प्राप्त हुआ कि दो बाइक पर सवार चार संदिग्ध व्यक्ति मिर्चाधुरी की ओर से अनपरा की तरफ आ रहे है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी किया गया। घेराबंदी के दौरान कुबरी पहाड़ी के पास बदमाशों द्वारा अपने आप को घिरता देख, भागने के प्रयास में पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ नियंत्रित जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें दो आरोपी संजय यादव पुत्र राजेश यादव व पंकज श्रीवास्तव पुत्र राम प्रवेश लाल निवासीगण झिरकाडंडी कोन के बायें पैर में गोली लगने से घायल हो गये। मौके से दो आरोपी धीरज यादव पुत्र नन्दलाल यादव निवासी झिरगाडंडी कोन,हरिओम जायसवाल पुत्र प्रदीप जायसवाल निवासी कोटा चोपन को गिरफ्तार किया गया, कब्जे से 2 अवैध तमंचा, 2-2 अदद जिंदा कारतूस व खोखा कारतूस, लूटा गया माल व घटना में प्रयुक्त 2 बाइक बरामद किया गया। घायल आरोपी को उपचार हेतु पुलिस अभिरक्षा में डिबुलगंज अस्पताल भेजा गया है, जहा से दोनो घायल आरोपी को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है जहां दोनो इलाजरत है। मौके पर फारेंसिक टीम साक्ष्य संकलन एवं उच्चाधिकारीगण मौका मुआयना किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 87/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म एक्ट पंजीकृत कर आरोपी का चालान कर दिया गया है।

आरोपी ने बताया कि उक्त लूट की घटना व साजिश चन्द्रेश यादव पुत्र बटेश्वर यादव निवासी झिरकाडंडी थाना कोन जनपद सोनभद्र के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से कारित की गई थी। चन्द्रेश यादव पूर्व में भारत फाइनेंस कम्पनी में काम कर चुका है, जिसे पता था कि दिन शुक्रवार को कलेक्शन जाता है।

बरामदगी का विवरण
02 अवैध तमंचा, 02 जिंदा कारतूस व 02 खोखा कारतूस।
लूट की घटना से संबंधित नकद ₹28,500/-
01 बायोमेट्रिक मशीन
01 टैबलेट
03 मोबाइल फोन
कलेक्शन डायरी एवं अन्य दस्तावेज
घटना मे प्रयुक्त 02

गिरफ्तार करने वाली टीम
1. सत्येन्द्र राय अनपरा एसएचओ
2.कमल नयन दुबे शक्तिनगर थानाध्यक्ष
3. उ0नि0 संतोष कुमार, उ0नि0 अशोक कुमार सिंह थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
5. हे0का0 रामू राजभर, हे0का0 अनिष कुमार, हे0का0 संजय कुमार थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
8. का0 रमेश गोड़, का0 शशि भूषण, का0 अजीत कुमार थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव ना होने से लोगो मे ... डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग
Download App