सोनभद्र

दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा ने शनिवार को जिला बनाओ विकास कराओ की आवाज जोरदार ढंग से बुलंद करते हुए, कचहरी के मेन गेट पर प्रदर्शन किया। जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा का समूह न्यायिक कार्य से विरत रहकर कोर्ट परिसर के मेन गेट पर जिला बनाओ विकास कराओ के नारे लगाये। सिविल बार अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा, विष्णुकांत तिवारी, रामजी पांडेय, सन्नो बानो सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि जिला बनाओ की आवाज दो दशक से ज्यादा दिनों से उठाई जा रही है। हमारी मांग है कि चुनावी सभा मे कहा जाता है कि सभी मानकों को पूरा करने वाले दुद्धी को सरकार द्वारा जिला बनाई जाएगी। लेकिन सरकार बनने के बाद अभी तक कोई भी निर्णय नही लिया जा रहा है। 2017 से 2025 तक जिला बनाओ पर भाजपा सरकार सिर्फ धोखा ही दिया है। प्रदेश में आठ ऐसे जिले हैं जो दुद्धी जिला के आबादी के बराबर में भी नही हैं। मानक का बहाना बताकर सरकार टाल रही है। अधिवक्ता समूह ने जमकर नारेबाजी किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बभनी पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजा जेल। तबादला एक्सप्रेस पटरी पर अनपरा, जुगैल, पिपरी, घोरावल,बीजपुर सहित कई एसएचओ हुये इधर से उधर आरटीओ कार्यालय मे तैनात प्रधान सहायक पर भष्टाचार का आरोप, कहा बिना सुविधा शुल्क के नही होता कोई कार्... चोपन थाना परिसर मे एसएचओ अखिलेश मिश्रा की मौजूदगी मे शबे बारात को देखते हुए पीस कमेटी की मीटिंग हुई परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने संभाला एनटीपीसी रिहंद का कार्यभार नहर परियोजना में काम करने के दौरान बिजली के चपेट में आने से श्रमिक की मौत, आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन एकेडमी में तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का आगाज सी डी ओ ने बभनी ब्लॉक का किया निरीक्षण। सोनभद्र कप्तान ने दिया खुशियो की सौगात खोये हुये 30 लाख के मोबाइल बरामद कर लोगो को वापस लौटाये लोढ़ी टोल प्लाजा की घटनाओं पर आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम दुद्धी को सौंपा ज्ञापन
Download App