सोनभद्र

कम्बल वितरण मे बृजेश सिंह के बोल असहायो की सेवा करना पुनीत कार्य

अनपरा/सोनभद्र कम्बल वितरण मे बृजेश सिंह के बोल असहायो की सेवा करना पुनीत कार्य।

ऊर्जांचल प्रेस क्लब द्वारा सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए बुजुर्ग अत्यंत असहाय एवं दिव्यांगजनों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मानवीय पहल का उद्देश्य आगामी ठंड से जूझ रहे जरूरतमंदों को राहत पहुचाना रहा। कार्यक्रम के दौरान ऊर्जांचल प्रेस क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों ने स्वयं उपस्थित रहकर असहाय, वृद्ध, दिव्यांग और बेसहारा लोगों को कंबल वितरित किया गया।कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर राहत और संतोष साफ दिखाई दिया। बीजेपी मंडल अध्यक्ष अनपरा प्रमोद शुक्ला स्थानीय लोगों ने ऊर्जांचल प्रेस क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के प्रति जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
ऊर्जांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष आर पी सिंह ने कहा कि पत्रकारिता के साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी क्लब की प्राथमिकता है। ठंड के मौसम में असहाय और दिव्यांगजनों की मदद करना मानवता का धर्म है और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर किए जाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि अनपरा एसएचओ बृजेश सिंह ने आम नागरिकों से अपील की कि वे भी आगे बढ़कर जरूरतमंदों की सहायता करें,ताकि समाज में कोई भी व्यक्ति किसी अभाव के कारण परेशान न हो और जहां उचित जरूरत पर जरूर याद करे। समाजसेवी मधुसुदन सिंह,कोषाध्यक्ष रंग बहादुर यादव ने समाज में पिछड़े जरूरतमंद को मदद करने व इस तरह के सराहनीय कार्य करने के लिए पत्रकार टीम को प्रशंसा किया।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सब इंस्पेटर बहादुर सिंह अजय दुबेदी,लालबाबू गुप्ता,जी एन केशरी,मंडल महामंत्री अरिसूदन श्रीवास्तव, रामचन्द्र विश्वकर्मा, बबलु पाण्डे,क्लब के महामंत्री पत्रकार चंद्रमौली मिश्रा,अशोक तिवारी,जगदीश साहनी,अनिल निषाद, निलेश मिश्र,उमेश सिंह,रोशन शर्मा,संजय दुबे,राजीव नयन सिंह, मौजूद रहे अध्यक्षता आर पी सिंह व संचालन बबलू पाण्डेय ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा बेटियां प्रतिभाशाली होती हैं, उनकी शिक्षा जरूरी - ऋतु सिंह पटेल राबर्ट्सगंज बाजार में जाम पर छिड़ी बहस ई रिक्शा नहीं अतिक्रमण है असली वजह राजेश सिंह और साइबर टीम के अथक प्रयास से ठगी के 25 हजार पीड़ित को वापस कराया अनियंत्रित पीकअप ने बाइक सवार को रौंदा रिफर
Download App