सोनभद्र

जरहा क्वार्टर फाइनल में बरहपान को मात देकर पहुँचा सेमीफ़ाइनल में

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता)क्षेत्र के जरहा गांव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी है। प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मैच में मेजबान जरहा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बरह पान को करारी शिकस्त दी।जरहा और बरह पान के बीच खेले गए इस 8-8 ओवर के रोमांचक मुकाबले में बरह पान की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 8 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 47 रन बनाए और विपक्षी टीम के सामने 48 रनों का लक्ष्य रखा।लक्ष्य का पीछा करने उतरी जरहा की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। टीम ने महज 6 ओवर में ही सिर्फ 1 विकेट खोकर 48 रन बना लिए और मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही जरहा ने अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली है।मैच के दौरान अंपायर की भूमिका रमेश गुप्ता और नवाब हुसैन ने बखूबी निभाई, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी शिव जायसवाल और मुकेश ने संभाली।
इस आयोजन को सफल बनाने में कक्कू जायसवाल, सोनू मोदनवाल, अमित, रंजीत, सूरज दुबे, शैलेंद्र सिंह सहित अन्य स्थानीय युवाओं का विशेष सहयोग रहा। मैच के दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App