सोनभद्र

पंचायत भवन पर ग्रामीणों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया

वैनी/सोनभद्र (राजन गुप्ता) नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत चकया के ग्राम प्रधान के द्वारा कराए गए कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए नई सोच युवा दल के नेता सिलेंदे दीवाना के अगुवाई में ग्राम बिछिया गोस्सा के आदिवासी बनवासी ग्रामीणों द्वारा पंचायत भवन पर विरोध प्रदर्शन कर ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों में भारी आरोप लगाया गया। शिलेंदे दीवाना के द्वारा बताया गया कि बिछिया गांव में हैंडपंप का फाउंडेशन कई साल फटकर खराब हो गया है जो अभी तक नहीं बनवाया गया जिसका पानी हैंडपंप के अंदर जा रहा है और जो हैंडपंप गन्दा पानी दे रहा है यहां के ग्रामीण महकता हुआ गन्दा पानी पीने को मजबूर हैं जिससे बीमारी होने की संभावना है।
इसी तरह तरह चकया पियरी और बिछिया टोला के आधा दर्जन हैंडपंप का फर्श खराब है जो अभी तक नहीं बनाया गया जिसका धन निकालकर कागज पर कार्य पूर्ण कर दिखा दिया जा रहा है इसी तरह बिछिया गोस्सा गांव में कर्मनाशा नदी से कन्हाई चेरों के घर तक मनरेगा के तहत सिंचाई के लिए नाली का निर्माण कराया गया है जो कि आधा अधूरा है जिसका धन ब्लॉक के सचिव की मिली भगत से धन निकालकर बंदर बांट कर लिया गया है जिससे किसानों की सिंचाई नहीं हो रही है। जिससे वहां के किसान बहुत खासा नाराज दिखाई दे रहे हैं और गांव में खरंजा और सीसी रोड अभी तक नहीं बनाया गया है जिससे बरसात में ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत होती रहती है और ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि पूर्व में 2015 /16 में इन्ही ग्राम प्रधान के द्वारा शौचलय में भारी मात्रा धन निकालकर आधा अधूरा शौचालय बना कर छोड़ दिया गया है जो सिर्फ कागजों में सिमट कर रह गया जिसका नीपक्ष एजेंसी से जांच कराई जाए भारी घपला उजागर होगा और ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि अगर ग्राम पंचायत चकया के कराए गए कार्यों के जांच नहीं कराई गई तो ब्लॉक का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे।
जिसका जिम्मेदारी ब्लॉक अधिकारीयों की होगी
प्रदर्शन करने वालों में चंद्रशेखर वीरेंद्र चरो राहुल राव संजय मौर्य कन्हैया वीरेंद्र प्रताप अजीत मौर्य आदि लोगों मौजूद रहे। जिस संबंध में ग्राम प्रधान चकया बुद्धिराम से संपर्क किया गया तो मोबाइल बंद बताया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App