सोनभद्र

ब्लाक प्रमुख ने पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक के परिजन को बांटा चेक

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) केनरा बैंक की राबर्ट्सगंज शाखा स्थित में मंगलवार को शाखा प्रबंधक आरिफ अब्बास और सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत के द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक के पिता सीताराम को 2 लाख का चेक सौंपा गया। मृतक रविन्द्र का विगत 30 सितम्बर को सड़क हादसे में घायल हो गए जिनका इलाज निजी हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज के दौरान उनका 4 अक्टूबर को देहांत हो गया था। जो राबर्ट्सगंज ब्लाक के सिद्दिकला के भदोही गांव का निवासी था। प्रबंधक आरिफ ने बताया कि करीब चार वर्ष पूर्व रविन्द्र ने बैंक मित्र शक्ति पाल के द्वारा 436 रुपए का बीमा का भुगतान कर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा कराया था। उसके 4 वर्ष बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने मुआवजा राशि के लिए बैंक मित्र व शाखा प्रबंधक से संपर्क किया।
जिस पर बैंक प्रबंधन विभागीय प्रक्रिया पूरी कर मृतक के आश्रित को दो लाख की राशि का चेक सौंपा। मौके पर सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, शाखा प्रबंधक आरिफ अब्बास, सहायक प्रबंधक धर्मवीर सिंह, लोन अधिकारी जितेंद्र यादव, पवन कुमार गुप्ता, बैंक मित्र शक्ति पाल, संदीप कुमार के साथ कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App