सोनभद्र

एआरटीओकौशल ने चार्ज संभालते ही शुरू किया ताबड़तोड़ एक्शन 1772 बड़े बकायेदारों के खिलाफ नोटिस जारी

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) जिले में करीब तीन साल से अधिक समय के बाद एआरटीओ प्रशासन की तैनाती हुई है। मंगलवार को एआरटीओ कौशल कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण करते ही एक्शन मोड में काम करना शुरू कर दिया है। सबसे पहले उन्होंने बड़े बकायेदारों की लिस्ट निकलवाकर नोटिस जारी कराया। उन्होंने बताया कि 2020 से पंजीकृत करीब 1772 वाहन के सापेक्ष कुल 519.52 लाख रुपये बकाया है। जिसके लिए सभी बकायेदारों को नोटिस जारी किया गया है। इसके उपरांत उक्त वाहन स्वामियों को आरसी भी जारी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि एक जनवरी से शुरू राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत सड़क पर ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के उल्लंघन को रोकने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। उन्होंने स्कूलों में लगे बसों के रजिस्ट्रेशन और फिटनेस जाँच का भी अभियान शुरू किया जायेगा। उनका कहना है बच्चों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है, इसलिए स्कूल बसों का पूरी तरह से सुरक्षित और मानक के अनुसार होना जरूरी है।एआरटीओ ने अपने कार्यालय में सभी कर्मचारियों को कड़ी हिदायत दी है कि वे आम जनता के वाहनों से जुड़े किसी भी कार्य को लंबित न रखें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि तीन दिन के अंदर सभी लंबित कामों का निस्तारण करना अनिवार्य होगा ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को मानकों के विपरीत न चलाएं, क्योंकि इससे न सिर्फ़ उनका खुद का खतरा बढ़ता है, बल्कि सड़क सुरक्षा को भी नुकसान पहुंचता है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App