सोनभद्र

आरंगपानी में इंटर कॉलेज की मांग, ग्रामीणों ने सीएम पोर्टल पर उठाई आवाज

उच्च शिक्षा के अभाव में आदिवासी क्षेत्र के बच्चे मजबूरन छोड़ रहे पढ़ाई

म्योरपुर/सोनेभद्र (विकास अग्रहरि)

स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत आरंगपानी के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल के माध्यम से जिलाधिकारी को पत्र लिख कर गांव में इंटर कलेज खोले जाने की मांग की है।और कहा है कि 70 फीसदी आदिवासी बाहुल्य गांव की आबादी 15 हजार से ज्यादा है लेकिन दस किमी परिक्षेत्र में कोई भी सरकारी या मान्यता प्राप्त इंटर कलेज नहीं है जिससे गरीब छात्र बाहर पढ़ने जाने के बजाए 8 वीं पास के बाद पढ़ाई छोड़ पलायन कर जाते है और छात्राएं मजबूरन पढ़ाई छोड़ घरेलू काम काज में लग जाती है।कुसुम,अनीता,सुनीता, बबली,रीता ,हीरा मति, सोन कुवर,आदि छात्राओं ने बताया कि हम लोगो का मन था कि पढ़ लिख कर कोई काम या सरकारी सेवा में जाएंगी लेकिन नजदीक कालेज न होने से घर वाले पढ़ाई बंद करा दिए और हम लोग काम काज में लग गई है।लेकिन बहुत दुःख होता है कि हम लोग आगे पढ़ नहीं सकी। भगवान दास, हरि प्रसाद सलवंडी ने बताया कि आस पास झीलों महुआ, चांगा,चेरी,काशीकुड, खोखरी महुआ,आदि दर्जन भर गांव के बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे है ।सरकार को हमारे गांव के बच्चों के भविष्य की चिंता पर ध्यान देने की जरूरत है। ग्राम प्रधान राजेंद्र , राजू गुप्ता,राम सुंदर,नवाज,रामलखन, राजकुमारी,कुसुम, कौशल्या आदि ने जिलाधिकारी से स्थलीय सत्यापन कर गांव में इंटर कलेज खोले जाने की मांग की है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App