कफ सीरप तस्करी मे सोनभद्र पुलिस का बड़ा कारवाई 6 करोड़ का कफ सिरफ तस्करी मे 10 हजार का इनमिया आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) कफ सीरप तस्करी मे सोनभद्र पुलिस का बड़ा कारवाई 6 करोड़ का कफ सिरफ तस्करी मे 10 हजार का इनमिया आरोपी गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के द्वारा ड्रग माफियाओं एवं कफ सीरप तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में गठित सोनभद्र पुलिस एसआईटी व एसओजी टीम सोनभद्र ने एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त किया है।
संयुक्त टीम द्वारा कोलकाता से कफ सीरप तस्करी के मास्टरमाइंड भोला प्रसाद जायसवाल पुत्र रामदयाल, निवासी ए 924/जे, कायस्थ टोला, प्रहलाद घाट आदमपुर वाराणसी को मा न्यायालय के आदेश से पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर पुलिस टीम द्वारा राची ले जाया गया। राची मे एसटीएफ टीम ने अवैध कफ सीरप के सम्बन्ध मे जाच किया।
उक्त जाच के क्रम मे सत्यम कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी के 64/1ए गोला दीनानाथ कबीरचौरा वाराणसी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने ग्राम बरकरा कमरही रोड राबर्ट्सगंज सोनभद्र के पते पर किराए का मकान लेकर मा कृपा मेडिकल के नाम से फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र व शपथ पत्र आदि दस्तावेज के आधार पर औषधि विभाग सोनभद्र से ड्रग लाइसेंस प्राप्त किया था। उक्त मा कृपा मेडिकल जो मौके पर स्थापित नही है, के पते पर शैली ट्रेडर्स राची झारखंड प्रोपराइटर भोला प्रसाद एवं शुभम जायसवाल से लगभग 6 करोड़ का फेन्साडिल कफ सीरप क्रय दिखाकर भदोही नई बाजार स्थित फर्जी फर्में आयुष इन्टरप्राइजेज, सनाया मेडिकल, दिलीप मेडिकल जो मौके पर स्थापित नही है, के नाम विक्रय दिखाकर उनके खातों से पैसे रोटेट कराकर प्राप्त कर लगभग 6 करोड़ रुपए शैली ट्रेडर्स के खाते में ट्रांजेक्शन किया गया है। जबकि मौके पर सीरप की शीशीयों का परिवहन होना नही पाया जा रहा है।
आरोपी सत्यम कुमार ने पूछताछ मे बताया कि उसके बुआ के लड़के रवि गुप्ता पुत्र ज्ञानचन्द्र निवासी नई बाजार भदोही द्वारा उसके नाम पर मा कृपा मेडिकल तथा उसके भाई विजय गुप्ता के नाम पर शिविक्षा फार्मा स्थापित कराया गया। दोनो फर्मो के लिये ग्राम बरकरा राबर्ट्सगंज मे किराये पर दो कटरे की दुकान लेकर उसी पते पर औषधि निरीक्षक के कार्यालय से जनवरी 2024 मे ड्रग लाइसेंस बनवाया गया।
आरोपी ने बताया कि मा कृपा मेडिकल के नाम परशैली ट्रेडर्स राची (झारखंड) जिसके प्रोपराइटर पहले भोला जायसवाल पुत्र रामदयाल थे तथा बाद में उनके पुत्र शुभम जायसवाल प्रोपराइटर बने, से वर्ष 2024–2025 के दौरान 6 करोड़ का न्यू फेन्साडिल सीरप कागजों में क्रय दर्शाया गया। इसी प्रकार उसके भाई विजय गुप्ता की फर्म शिविक्षा फार्मा के नाम 6 करोड़ का न्यू फेन्साडिल सीरप क्रय दिखाया गया। उक्त सीरप को जनपद भदोही स्थित फर्जी फर्मों आयुष इंटरप्राइजेज सनाया मेडिकल एवं दिलीप मेडिकल (नई बाजार) को कागजों में सप्लाई दिखाया गया। आरोपी ने यह भी बताया कि उसे न्यू फेन्साडिल की प्रति शीशी क्रय विक्रय पर ₹ 1 का लाभ दिया जाता था, जिसे उसने प्राप्त किया है। उसके द्वारा अपनी फर्म माँ कृपा मेडिकल के नाम से शैली ट्रेडर्स से दर्शाई गई 6 करोड़ की क्रय राशि अपने बैंक खाते से इंडियन बैंक स्थित शैली ट्रेडर्स के खाते में ट्रांजैक्शन की गई। अभियुक्त के अनुसार रवि गुप्ता, शुभम जायसवाल के साथ रहता था तथा उसी के द्वारा स्वयं व अन्य व्यक्तियों के नाम पर फर्जी फर्में खुलवाकर नगद धनराशि जमा कराई जाती थी, जिसे विभिन्न फर्मों के खातों के माध्यम से शैली ट्रेडर्स के खाते में भेजवाया जाता था। यह पूरा फर्जीवाड़ा केवल कागजों में किया जाता था। ई वे बिल आदिमाँ कामाख्या एयर कार्गो ट्रांसपोर्ट, नीचीबाग, वाराणसी से प्राप्त कर लिए जाते थे, जिनकी प्रतियां उसके पास रहती थीं। उक्त दस्तावेजों की प्रतियां उसके द्वारा औषधि निरीक्षक, सोनभद्र को कोरियर के माध्यम से भेज दी गई हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. निरीक्षक सदानंद राय एसआईटी टीम सोनभद्र
2. निरीक्षक प्रणय प्रषून श्रीवास्तव एसआईटी टीम
3. प्रभारी निरीक्षक श्रीमाधव सिंह थाना राबर्ट्सगंज
4. प्रभारी एसओजी सर्विलांस सेल उ0नि0 राजेश जी चौबे मय हमराही
5. का0 रमेश कुमार थाना राबर्ट्सगंज
6. का0 शिवम सिंह थाना राबर्ट्सगंज



