सोनभद्र

परनी व पड़री में बिजली राहत योजना का शिविर, उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत

ग्रामीणों को जोड़ने में प्रधानों की भूमिका अहम, बिजली राहत योजना को मिला समर्थन

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर। विद्युत विभाग द्वारा सरकार की महत्वाकांक्षी बिजली राहत योजना के तहत परनी और पड़री में शनिवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर योजना की जानकारी ली और पंजीकरण कराकर लाभ उठाया। योजना के तहत उपभोक्ताओं को बिजली बिल में लगे ब्याज पर 100 प्रतिशत माफी तथा मूलधन में 25 प्रतिशत तक की भारी छूट दी जा रही है, जिससे ग्रामीण उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह योजना पहले आओ, पहले पाओ के सिद्धांत पर आधारित है, इसलिए पात्र उपभोक्ताओं को समय रहते शिविर में पहुंचकर पंजीकरण कराने की सलाह दी गई। परनी में ग्राम प्रधान जगनारायण ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक लोगों का पंजीकरण कराया, वहीं पड़री में ग्राम प्रधान करोड़पतिया देवी के प्रधान प्रतिनिधि जमुना ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए ग्रामीणों को योजना से जोड़ने का कार्य किया। शिविर के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे इस राहत योजना का अधिक लाभ उठाएं और बकाया बिजली बिलों का निस्तारण कर नियमित उपभोक्ता बनें। अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों से सहयोग की भी सराहना की और कहा कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ही ऐसी योजनाएं सफल हो सकती हैं। इस अवसर पर एसडीओ शिवम गुप्ता, जेई विनय बिंदु, उदय, विकास, महमूद, राजेश, मेहीलाल, पंकज समेत विद्युत विभाग के तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा
Download App