सोनभद्र

दो दिवसीय खेल का हुआ समापन

दुद्धी(मदनमोहन तिवारी) स्थानीय टीसीडी मैदान पर दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा का समापन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि मानसिंह गोंड़ ने कहा खेल में जिला नहीं प्रदेश स्तर तक खेल में प्रयास करिए। सभी युवाओं ने बहुत मेहनत किया है मेहनत करने वाले निरंतर आगे बढ़ते हैं। विशिष्ट अतिथि कमलेश मोहन एवं अवधनारायण यादव ने सभी युवावों को खेलों में उत्साह के साथ खेलने का मनोबल बढ़ाया। इस कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी म्योरपुर शक्तेश राय, शिव शंकर एडवोकेट, मनोज सिंह बबलू समस्त पीआरडी जवान एवं प्रतिभागी छात्र मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अविनाश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का संयोजक धर्मेंद्र सिंह बीओपीरडी रहे।

युवा कल्याण विभाग खिलाड़ियों द्वारा वॉलीबॉल एवं कबड्डी में छात्रों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सब जूनियर बालिका वर्ग में रासपहरी की टीम प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर विंढमगंज रही। सब जूनियर बालक वर्ग वॉलीबॉल में गोहणा प्रथम रही। जूनियर वर्ग बालक वर्ग में मिश्रा एंड मिश्रा दुद्धी की टीम प्रथम रही। दूसरे स्थान पर मुरता रही। वॉलीबॉल सीनियर वर्ग अमवार की टीम प्रथम रही तथा मूरता द्वितीय रही। वॉलीबॉल बालिका वर्ग में कुसम्हा प्रथम स्थान पर रही। दूसरे स्थान पर गोहणा बालिका सब जूनियर की टीम रही। कबड्डी सब जूनियर बालक वर्ग में बीजपुर प्रथम स्थान द्वितीय एटीएस दुद्धी की टीम रही। जूनियर बालिका वर्ग शक्तिनगर द्वितीय रासपहरी प्रथम स्थान रही। डिस्कस थ्रो में जितेन्द्र अग्रहरि प्रथम रहे। निर्णायक की भूमिका जितेंद्र,अंबर, आशुतोष दुबे, अरुण केसरी, कमलेश कुमार, यामीन खान रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App