सोनभद्र

पाच दिन बाद बंधी से मिला किशोर का शव

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के केवाल गाव मे पाच दिन पहले बंधी में डूबे 14 वर्षीय आशिष कुमार का शव सुबह पानी की सतह पर तैरता हुआ मिला। रोज की तरह सुबह बंधी की ओर गए ग्रामीणों ने जब पानी में शव देखा तो हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत शोर मचाते हुए परिजनों और स्थानीय प्रशासन को सूचना दी। सूचना पर पहुँची पुलिस टीम ने शव को बाहर निकलवाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शव लगभग सुरक्षित अवस्था में मिला। मृतक के नाक से खून बह रहा था और शरीर पर केवल अंडरवियर था। शव देखते ही परिजन दहाड़ मारकर रो पड़े और घटना को साज़िशन हत्या बताते हुए विरोध जताने लगे।
प्रशासन ने कहा है कि मामले में विधिक कारवाई की जा रही है, और मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। घटना के बाद गाव मे शोक के साथ साथ गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी बीच परिजनों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पाँच दिनों तक चल रही खोजबीन के बावजूद शव नहीं मिला, जबकि आज अचानक सतह पर मिल जाना संदेह पैदा करता है। आशिष की बुआ ने आरोप लगाते हुए कहा प्रार्थना पत्र में फिसलने की बात जबरन लिखवाई जा रही थी, जिसका मैंने विरोध किया। प्रशासन सिर्फ औपचारिकता निभा रहा है। इतने गंभीर मामले को यूँ ही छोड़ दिया जाए, तो हमें प्रशासन पर भरोसा नहीं। उच्चस्तरीय जाँच जरूरी है। मृतक के मामा कृष्ण यादव ने कहा कि मछली वाले तालाब में शव लगातार 5 दिन रहा और मछलियों ने उसे छुआ तक नहीं यह भी एक गंभीर विषय है घटना स्पष्ट रूप से साज़िश के तहत हत्या है। स्थानीय निवासी विजय सिंह गौड़ ने भी आशिष की मौत को संदिग्ध करार देते हुए मामले की गहन जाँच की माँग उठाई है।ग्रामीणों का कहना है कि पाँच दिनों तक तलाश के बावजूद कोई सुराग न मिलना और अचानक शव का सतह पर तैरकर मिल जाना कई सवाल खड़े करता है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री
Download App