सोनभद्र

कोडीन कफ सीरप तस्करी का मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के पिता भोला जायसवाल को सोनभद्र पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) कोडीन कफ सीरप तस्करी का मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के पिता भोला जायसवाल को सोनभद्र पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा ड्रग माफियाओं एवं कफ सीरप तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में गठित सोनभद्र पुलिस, एसआईटी व एसओजी टीम सोनभद्र ने एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त किया है।

टीम द्वारा कोलकाता से कफ सीरप तस्करी के मास्टरमाइंड भोला जायसवाल पुत्र रामदयाल, निवासी ए-924/जे, कायस्थ टोला, प्रहलाद घाट, आदमपुर वाराणसी को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह विदेश भागने की तैयारी में था। गिरफ्तारी के उपरांत पुलिस द्वारा कोलकाता में ट्रांजिट रिमांड हेतु माननीय न्यायालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है, जिसके क्रम में अभियुक्त को ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाया जाएगा।

सोनभद्र में चेकिंग के दौरान दो कंटेनरों से कुल 1,19,675 कफ सीरप की शीशियाँ बरामद की गई थीं। इसके अतिरिक्त, आरोपी बृज मोहन व शिवहरि की सूचना के आधार पर सोनभद्र पुलिस ने गाजियाबाद मे संयुक्त कार्यवाही कर चार ट्रकों से भारी मात्रा में कफ सीरप तथा ₹20 लाख फंडिंग की नकदी बरामद की थी।

जांच से स्पष्ट हुआ कि भोला जायसवाल द्वारा मेसर्स शैली ट्रेडर्स, रांची (झारखंड) के माध्यम से बड़े पैमाने पर कफ सीरप की नकली बिलिंग कर विभिन्न जनपदों में अवैध वितरण किया जा रहा था। एसआईटी जांच में जनपद भदोही, चंदौली, वाराणसी व सोनभद्र में लगभग ₹25 करोड़ के फर्जी लेन देन का खुलासा हुआ है जिनमे से अधिकांश फर्में धरातल पर अस्तित्वहीन पाई गईं। संलिप्त खातों को फ्रीज कराया गया है।

ड्रग इंस्पेक्टर राजेश मौर्य द्वारा थाना राबर्ट्सगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 1191/2025 धारा318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2)(A) भारतीय न्याय संहिता तथाधारा 27(A), 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया है। उक्त अभियोग मे उल्लेखित है कि ग्राम बरकरा की फर्जी फर्म माँ कृपा मेडिकल एवं मेसर्स शिवक्षा प्रा लिमिटेड द्वारा 01.04.2024 से 23.08.2025 तक 7,53,000 शीशियाँ Phensedyl Syrup अवैध रूप से काले बाजार में खपाई गईं।

उक्त संगीन आरोपों के आधार पर सोनभद्र पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भोला जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ट्रैक्टर पलटने से दबकर किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम खेत जुताई में ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत जहरीले जंतु के डसने से महिला की मौत डीएम की बड़ी कारवाई गलत सूचना देने पर म्योरपुर के खण्ड शिक्षा अधिकारी संबद्ध बीईओ बभनी को मिला अतिरि... आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पिता की मौत, पुत्री गंभीर रूप से झुलसी अंडर 10 त्रिदिवसीय डबल इनिंग्स क्रिकेट में क्षितिज तिवारी बने मैन आफ द मैच सीएमओ ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में महिलाओं को किया गया जागरूक जन सेवा के लिए समर्पित भोजपुर के भरत तिवारी को नागरिको ने दी मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि ससुराल आए युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में पीया कीटनाशक, हालत गंभीर, वाराणसी रेफर
Download App