सोनभद्र

पोस्टमार्टम देर होने पर भड़के सांसद छोटलाल खरवार

दुद्धी(मदनमोहन तिवारी) स्थानीय पोस्टमार्टम हाउस में शव का समय से पीएम नही होने से सांसद छोटलाल खरवार भड़क गए। आक्रोशित सांसद छोटलाल खरवार ने पीएम हाउस के बाहर पहुँच कर मृतक परिवार से मिलकर परिजनों को ढांढस बंधाया। मृतक के परिवार ने बताया कि दोपहर के तीन बजे तक कोई भी चिकित्सक पीएम के लिए नही आया है। इतना सुनते ही सांसद छोटलाल खरवार भड़क गए। सीएमओ सोनभद्र से सम्पर्क कर समय से नही पहुँचने पर नाराजगी व्यक्त किया। देर पहुँचे चिकित्सक डॉ सतेंद्र प्रसाद को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम हाउस में नियमित डियूटी चिकित्सकों की लगाने की बात कही। लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों पर कार्यवाही का निर्देश दिया। उन्होंने कहा शक्तिनगर, अनपरा, पिपरी, रेनुकूट से आने वाले शव का पीएम डीबुलगंज व चोपन हॉस्पिटल में पीएम होना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा नेता सुरेन्द्र अग्रहरि, प्रशांत सिंह, अभिनय जायसवाल, गौस मुहम्मद खान, अवधेश मिश्रा, आनंद केशरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ये था मामला-
पिता महेन्द्र नाथ सिंह खरवार के निधन पर रिश्तेदार के घर आमंत्रित कार्ड देकर लौट रहे बेटा अनिल सिंह खरवार पुत्र स्व0 महेंद्र नाथ सिंह खरवार निवासी बागेसोती कोन अपने रिश्तेदारों के यहाँ से आमंत्रित कार्ड देकर घर लौट रहे थे। चाची गांव के घाट पर ही बाइक से सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें बुरी तरह से जख्मी हो गया। घायलवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया गया। हालात गंभीर होने के बाद निजी हॉस्पिटल वाराणसी में ले गए। जहां वृहस्पतिवार की रात 10 बजे अनिल सिंह खरवार की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने शोक संवेदना व्यक्त में पहुँचे सांसद छोटलाल खरवार ने परिजनों को आर्थिक मदद कर अन्य सहयोग करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा पुलिस की बड़ी सफलता,बंद मकान में हुई चोरी का सफल अनावरण,3 अभियुक्त गिरफ्तार कोन पुलिस की बड़ी कारवाई चार वारंटी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार न्यायालय भेजे गए पुलिसकर्मी शशि भूषण की तत्परता से महिला यात्री का खोया ट्राली बैग सुपुर्द कर लौटाया मुस्कान आदिवासी भाई बहनों का एक भी घर उजाड़ने नहीं दिया जायेगा - संदीप मिश्रा विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने बीजपुर में किया वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सियरिया गांव में हुआ वृहद वृक्षारोपण ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने पौधा... मवेशी बांधते समय जहरीले सांप ने डसा,अस्पताल पहुंचने से पहले व्यक्ति की मौत करंट की चपेट में आने से युवक की मौत 25 महिलाओं को मिली उन्नति तसर रोलिंग मशीन, रेशम उत्पादन से खुलेंगे रोजगार के नए द्वार कटौधी में 14 हजार अर्जुन पौधों से रोजगार की नई राह, हरित अभियान का शुभारंभ
Download App