सोनभद्र

रनटोला जंगल में वन तस्करों का कहर: ऑटोमैटिक मशीन से काटे गए कत्था के चार पेड़, वन विभाग बेख़बर

म्योरपुर/ सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय वन रेंज के अंतर्गत आने वाले मुर्धवा–बीजपुर मार्ग के रनटोला जंगल में वन तस्करों ने फिर से सक्रियता दिखाते हुए कत्था के चार हरे-भरे पेड़ों को ऑटोमैटिक मशीन से काट डाला। आश्चर्य की बात यह रही कि लगातार गश्त के दावों के बावजूद वन विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी।घटना का खुलासा तब हुआ जब सोमवार सुबह चरवाहों ने रनटोला आश्रम मोड़ से रेणुकूट जाने वाले मार्ग के किनारे कटे हुए कत्था के पेड़ों के ठूंठ और बिखरी डालियां देखीं। उन्होंने तुरंत ही इसकी जानकारी स्थानीय वन विभाग को दी।ग्रामीणों ने बताया कि लगभग एक महीने पहले भी इसी मार्ग पर कत्था और सागौन के कई पेड़ काटे गए थे, जिसके बाद विभाग ने गश्त बढ़ाने का दावा किया था। इसके बावजूद तस्करों ने वन विभाग को चकमा देकर फिर से बड़ी वारदात

को अंजाम दे दिया।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि वन विभाग नियमित और सतर्क गश्त करता तो तस्करों की यह हिम्मत नहीं होती। उन्होंने तस्करों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।इस संबंध में रेंजर जबर सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता पी एम श्री राजकीय इंटर कालेज कोन में सम्पन्न हजारों कांवरियों ने श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ का किया जलाभिषेक गर्भवती महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में लगाई फासी, मौत सावन के अंतिम सोमवार को अजीरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित
Download App