सोनभद्र

5 अक्टूबर को होगा राजस्थानी गरबा का आयोजन

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा एवं श्री रानी सती दादी भक्त महिला मंडल के संयुक्त तत्वाधान में 5 अक्टूबर की शाम 5:00 बजे से राजस्थानी गरबा का आयोजन किया जा रहा है। जिस आयोजन को लेकर बैठक किया गया। जिसका शुभारम्भ समिति की पदाधिकारियों ने श्री गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा की अध्यक्ष रितु जालान ने कहा कि यह भव्य कार्यक्रम नगर के उत्तर मोहाल में स्थित होटल अरिहंत के कंपाउंड में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें महिलाएं व पुरुष राजस्थानी वेशभूषा में सज धज कर गरबा खेलते हुए नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि इसमें डांस के साथ साथ लोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग 400 लोग राजस्थानी गरबा खेलते हुए नजर आयेगे। इसमें लाइटिंग: और माउंड पर विशेष तरह का ध्यान दिया गया है साथ ही इसमें कई डीजे आर्टिस्ट व एंकर भी पहुंचेंगे और लोगों की सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर आयोजन समिति की सदस्य शीला जैन, मंच की सचिव रंजना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीप्ति केडीया, अंकिता केजरीवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
म्योरपुर में 130 कांवड़ियों के जत्थे का हुआ स्वागत, 12 दिन में 480 किमी की पदयात्रा कर पहुंचेंगे चोर... 34 आशाओं पर कार्रवाई की तलवार, ग्राम प्रधानों से मांगी निगरानी रिपोर्ट बिछियारी नदी में नहाने गया बालक और बचाने गया अधेड़ पानी मे बहे सब्जी लदी पिकअप पलटी, खूंटे से बंधी गाय की मौत बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 19 अगस्त को बंद बीजपुर पुलिस ने टूटी पुलिया के पास कराया बैरिकेटिंग और लगाए चेतावनी बोर्ड नागपंचमी पर म्योरपुर में सजी कुश्ती की महफिल, बारिश में भी डटे रहे हजारों दर्शक झमाझम बारिश के बीच नागपंचमी पर दुद्धी अखाड़े में पहलवानों ने दिखायेे दमखम एनटीपीसी आवासीय परिसर में बाढ़ जैसे हालात सोनभद्र पुलिस ने अनपरा, डाला, चोपन के तस्कर 2.5 करोड़ के हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार
Download App