सोनभद्र

एनटीपीसी रिहंद को ऊर्जा प्रबंधन पुरस्कार


बीजपूर (रामजियावन गुप्ता)। एनटीपीसी रिहंद ने अपनी कार्य कुशलता और दक्षता का परिचय देते हुए भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के लब्धप्रतिष्ठित राष्ट्रीय ऊर्जा प्रबंधन उत्कृष्टता पुरस्कार की कोटि में उत्कृष्ट ऊर्जा कुशल इकाई का पुरस्कार प्राप्त किया है ।

यह पुरस्कार दिनांक 16-18 सितंबर 2025 तक भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा हैदराबाद में आयोजित 26वें राष्ट्रीय ऊर्जा प्रबंधन उत्कृष्टता पुरस्कार 2025 समारोह के दौरान प्रदान किया गया । एनटीपीसी रिहंद की तरफ से यह पुरस्कार धनंजय कुमार सिंह, उप महाप्रबंधक (ईईएमजी) और अनिल बिष्ट, उप महाप्रबंधक (ईईएमजी) ने ग्रहण किया ।
अनिल श्रीवास्तव, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख (रिहंद) ने परियोजना की इस उपलब्धि पर पूरी रिहंद टीम को बधाई देते हुए कहा कि रिहंद की यह उपलब्धि स्थायित्व, नवाचार और प्रचालन उत्कृष्टता के प्रति स्टेशन की नेतृत्व प्रतिबद्धता को दर्शाती है। पिछले एक साल में, रिहंद टीम ने ऊर्जा खपत को कम करने और प्रचालन उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए कई प्रमुख पहलों को लागू किया है ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App