सोनभद्र

अनियंत्रित वाहन से चोटिल हुआ बालक

दुद्धी। स्थानीय कस्बा के रामनगर कृषि मंडी के समीप एक बोलेरो के चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजनों ने घायल बालक को सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया। जहाँ डॉ आलम ने गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। मामला बताया जाता है कि एक अनियंत्रित बोलेरो नियो टैम्पो को टोचन कर चौना से दुद्धी ला रहा था। दुद्धी रामनगर कृषि मंडी पहुँचते ही अनियंत्रित बोलेरो की तेज रफ्तार से टोचन किये गए टैम्पो पलट गई। और कुछ दूर तक घसीटते रहा। जिसमें टैम्पो चालक बलवंत 30 पुत्र नरेश निवासी बहेराडोल चौना को भी गंभीर चोट आई है। उसी दौरान बोलेरो से करण 11 पुत्र पप्पू उर्फ नेपाली रामनगर दुद्धी को सिर में गंभीर रूप से चोट लग गई। जिसे परिजनों ने सीएचसी में उपचार के लिए भेजा। बोलेरो चालक दीपक पुत्र रामस्वरूप निवासी चौना व टैम्पो चालक दोनों मौसेरे भाइ है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव ना होने से लोगो मे ... डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग
Download App