सोनभद्र

म्योरपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की आम सभा: महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प

ब्लॉक प्रमुख और श्रवण सिंह गोंड ने महिलाओं को प्रेरित किया, सखियों को मिला प्रमाण पत्र

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर विकास खंड परिसर में गुरुवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की आम सभा का आयोजन ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड की अध्यक्षता में आयोजित किया गया,सभा में समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए प्रमुख ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधान मंत्री जी का सपना है कि समूह की प्रत्येक महिला लखपति दीदी के रूप में प्रतिष्ठित हो ताकि वह आपने परिवार ,बच्चों के जीवन स्तर को ऊंचा उठा सके,उन्होंने महिला सखियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने हुनर को इस प्रकार विकसित करे कि म्योरपुर ब्लॉक का नाम देश के पटल पर दिखाई दे, दुद्धी विधान सभा के विधान सभा प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड ने समूह की महिलाओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि हमारी बहने घर आंगन की दहलीज से बाहर

निकल अपनी प्रतिभा बिखेरे,इससे उनकी न सिर्फ पहचान बढ़ेगा बल्कि आर्थिक उन्नति होगी साथ ही एक जिला एक उत्पाद के माननीय मुख्यमंत्री जी के मिशन को बल मिलेगा,सरकार आप के उत्पाद को उचित,अच्छे बाजार उपलब्ध कराने को कृत संकल्प है,मैं व्यक्तिगत रूप से आप के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा,बनवासी सेवा आश्रम की चिकित्सक व सुप्रसिद्ध समाजसेवी दंपत्ति प्रेमभाई,रागिनी बहन की सुपुत्री डाक्टर विभा प्रेम ने ग्रामीण आजीविका मिशन को महिलाओं के विकास में मिल का पत्थर बताते हुए उनके आर्थिक उत्थान का सर्वोत्तम मार्ग बताया,इस दौरान सखियों को प्रमाण पत्र वितरण भी किया गया,इस दौरान अजय कुमार सिंह,मिशन प्रबंधक रवि कुमार,रेखा कुमारी,सुभाष चंद सहित भारी संख्या में महिला सखियां मौजूद रही।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App