सोनभद्र

दुद्धी ब्लड बैंक में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजयुमों द्वारा रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

दुद्धी(मदनमोहन तिवारी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर वृहस्पतिवार को ब्लड बैंक में भाजयूमो मंडल अध्यक्ष अजय चंद्रवंशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर में युवाओँ ने रक्तदान किया। भाजपा नेता श्रवण सिंह ने कहा कि पीएम के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में लगातार सेवा और समर्पण अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलता रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की मंगल कामना करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से बिना किसी भेदभाव के देश का विकास हो रहा है। केंद्र में चल रही सरकार गरीबों के हितों के लिए समर्पित है। पीएम मोदी के नेतृत्व की ही देन है कि देश के हर गरीब को छत, शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य से लेकर हर जरूरी सुविधा देने के लिए सरकार प्रयासरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दीपक शाह ने किया। इस अवसर पर ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ वरुणा निधि, संजू तिवारी, डॉ गौरव सिंह, प्रेमनारायण मोनू सिंह, विनोद जायसवाल, सुमित सोनी, फौजदार परस्ते, विकास मद्देशिया, प्रवीण जायसवाल, रामबाबू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App