सोनभद्र

एनटीपीसी रिहन्द में पूजे गए अदिशिल्पी भगवान विश्वकर्मा

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) एनटीपीसी रिहंद में बुधवार को बाबा विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। प्लांट परिसर स्थित सीआरएफ़ बिल्डिंग स्टेज-1 को भव्य रूप से सजाकर बाबा विश्वकर्मा की मूर्ति विधिपूर्वक स्थापित कर पूजा अर्चना की गई।
पूजा समारोह में कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख रिहंद अनिल श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारियों नें विश्वकर्मा भगवान की विधिवत पूजा एवं हवन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके उपरांत उपस्थित जनों में प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर परियोजना के पर्यावरण एवं राख उपयोगिता, टीएसी, एफईएस, आईटी सहित अन्य विभागों के साथ-साथ संविदा कंपनियों द्वारा भी श्रद्धा पूर्वक पूजा की गई और प्रसाद का वितरण किया गया।कार्यक्रम का आयोजन रिहंद पूजा समिति द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। समारोह में महाप्रबंधकगण, अपर महाप्रबंधकगण, विभिन्न यूनियन व एसोसिएशन के प्रतिनिधि, अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।यह आयोजन परियोजना परिसर में श्रद्धा, सहयोग और सौहार्द का संदेश देने के साथ-साथ कार्य संस्कृति और परंपरा के प्रति आस्था को मजबूत करने वाला रहा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App