सोनभद्र

मिलाद उन नबी का त्यौहार हर्सोल्लास से मनाया गया।

विंढमगंज सोनभद्र
(सुमन गुप्ता )
स्थानीय थाना अंतर्गत रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सलैयाडिह ग्राम पंचायत में स्थित जामा मस्जिद से मिलाद उन नबी का त्यौहार ध्वनि विस्तारक यंत्र के साथ सैकड़ो महिला पुरुषों की एक कतार बद्ध रैली में रोड से निकलते हुए मुडिसेमर तिराहा, सुभाष तिराहा, हलवाई चौक, रेलवे स्टेशन तिराहा से होते हुए हलवाई गली, अपर बाजार, सब्जी गली, बैंक रोड से निकलकर पैठान टोला, बंधु नगर, नई बस्ती होते हुए पुनः जामा मस्जिद पर पहुंच कर त्योहार हर्सोल्लास से मनाया गया।
अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर सुहैल खान ने बताया कि आज मस्जिद से सुबह लगभग 8:00बजे सैकड़ो की तादाद में मौजूद लोगों के साथ जुलूस निकाला गया और पैगम्बर मोहम्मद के जीवन के साथ कुरान की शिक्षा दी गई।
मौलाना रुस्तम ने बताया कि यह त्यौहार इस्लाम धर्म के मानने वाले लोगों का प्रमुख त्यौहार में से एक है।इसका सीधा मतलब हज़रत मुहम्मद साहब का जन्म दिन है।इस दिन अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के द्वारा पैगम्बर मुहम्मद साहब के जीवन और शिक्षाओं को याद करने व उनके द्वारा बताए गए मार्ग को अपने जीवन में उतरने को लेकर जुलूस निकाला जाता है इस दिन ईद जैसे त्यौहार की भांति एक दूसरे को गले लगा कर बधाइयां दी जाती है और पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिन का जश्न मनाया जाता है।इस दिन जरूरत मंदो को मदद दिया जाता है। इस दौरान मौलाना अनीस, रफीक अंसारी, इम्तियाज अहमद खान, अली अकबर, आरफीन, मुर्तुजा, सईद आदि लोग अगुवाई कर रहे थे। इस दौरान स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार निगरानी में साथ साथ चल रहे थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन
Download App