सोनभद्र

गायत्री परिवार ने अखंड ज्योति रथ यात्रा की तैयारी को लेकर की बैठक


विंढमगंज (सोनभद्र)।सुमन गुप्ता
विंढमगंज थाना क्षेत्र के सलैयाडीह पंचायत भवन में रविवार को गायत्री परिवार के सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 28 अगस्त को हरिद्वार से प्रस्थान कर विंढमगंज पहुंचने वाली अखंड ज्योति रथ यात्रा की भव्य तैयारी करना था।बैठक की अध्यक्षता श्री रामदास कुशवाहा ने की। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा पर

विस्तार से चर्चा की गई। यह तय किया गया कि रथ यात्रा का मुख्य आयोजन रामलीला मैदान में संपन्न होगा।गायत्री परिवार के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर दीप ज्योति प्रज्वलित करें और इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।बैठक में प्रमुख रूप से हुलास यादव, शिव शंकर कुशवाहा, रामदास कुशवाहा, उमेश जायसवाल, नंदकिशोर गुप्ता, प्रेमचंद यादव, ओम रावत आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन
Download App