सोनभद्र

*श्री सत्य ज्योति एकेडमी में शिक्षक दिवस धूम धाम से मनाया गया*

चुर्क,सोनभद्रओमप्रकाश गुप्ता).श्री सत्य ज्योति एकेडमी चुर्क रोड शिक्षक दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक राघवेंद्र पांडेय द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलन से किया गया|विद्यार्थियों ने इस अवसर पर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। कक्षा 7 से 8 तक के छात्रों ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियाँ, भावपूर्ण कविताएँ और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन व योगदान को गीतों और नाट्य रूपांतरण के माध्यम से व्यक्त किया।विद्यालय के प्रबंधक ने अपने

संबोधन में कहा कि “शिक्षक केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाले सच्चे पथप्रदर्शक होते हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, ईमानदारी और मेहनत को जीवन का आधार बनाने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर बच्चों ने अपने प्रिय शिक्षकों को कार्ड, उपहार और गुलदस्ते भेंट कर उनका सम्मान किया। शिक्षकों ने भी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। यह दिन विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत यादगार और प्रेरणादायक सिद्ध हुआ। इस अवसर पर आनंद, जय ,प्रितेश, मनीष, निकिता, अंशिका, श्रद्धा, रेणु, बिना, अल्ताफ, आरती, ज्योति, सुधा, प्रियंका नाजिस,आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित
Download App