सोनभद्र

यूटा के बैनर तले शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं शैक्षिक अधिवेशन आयोजित अखिलेश सिंह गुंजन मंडल अध्यक्ष व रूद्र मिश्रा बने जिला महामंत्री

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा), सोनभद्र द्वारा शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं शैक्षिक अधिवेशन का आयोजन नगर के एक होटल में किया गया। शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, शिक्षकों के हितों की रक्षा करने और शिक्षा से संबंधित समस्याओं का समाधान करने पर चर्चा हुई। इस अधिवेशन में न केवल शैक्षिक मुद्दों पर चर्चा हुई, बल्कि संगठन की मजबूती और शिक्षकों के लिए सामूहिक सौदेबाजी जैसे पहलुओं पर भी जोर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा किया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
यूटा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि विभाग के जिम्मेदार अधिकारी शिक्षा अधिकार अधिनियम आरटीई की गलत व्याख्या करके छात्र संख्या 150 से कम वाले स्कूल के प्रधानाध्यापक के पदों को समाप्त कर रहे हैं। एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत परिषदीय विद्यालय को बंद करके गरीब बच्चों को बुनियादी शिक्षा के मौलिक अधिकार से वंचित करने की योजना चल रही है। जिसे यूटा किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षक समाज संगठित रहेगा तो उसका कोई शोषण नहीं कर सकता है। कहा कि वर्तमान में शिक्षकों से बीएलओ, डीबीटी, एमडीएम जैसी अनेक योजनाओं का कार्य कराया जा रहा है जिसके कारण शिक्षक अप्रत्यक्ष रुप से दबाव में रहता है। उसे इन कार्यों से मुक्त करते हुए सिर्फ शिक्षण कार्य कराना जाना चाहिए। साथ ही सरकार से सभी शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने की मांग की। अंत में प्रदेश अध्यक्ष ने संघ की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने की नसीहत दी। मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह गुंजन ने शिक्षकों से एक जुटता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। जिलाध्यक्ष शिवम अग्रवाल ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत करते हुए शिक्षकों की उपस्थिति पर प्रसन्नता जताई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने मण्डल और जिले के पदाधिकारियों की घोषणा किये। इस मौके पर जिला महामंत्री रूद्र मिश्रा, अंजनी द्विवेदी, रूद्र प्रसाद मिश्रा, निवेदिता रेमी, कृष्ण कुमार, विकास यादव, सूर्य प्रकाश सिंह, संतोष यादव, वकील अहमद, अजय द्विवेदी, रचना अग्रवाल, संघमित्रा राय, त्रिपदा सेंगर, बीएन सिंह, रेखा, सुनिता चौधरी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता पी एम श्री राजकीय इंटर कालेज कोन में सम्पन्न हजारों कांवरियों ने श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ का किया जलाभिषेक गर्भवती महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में लगाई फासी, मौत सावन के अंतिम सोमवार को अजीरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित
Download App