सोनभद्र

अनपरा मे अग्रवाल समाज का बैठक आयोजित किया गया

अनपरा/सोनभद्र अनपरा मे अग्रवाल समाज का बैठक आयोजित किया गया। बैठक में नई कमिटि के सदस्यों का सम्मान समारोह में कार्यभार की नई जिम्मेदारी सौपी। आगे बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी महाराजा अग्रसेन जयंती (जो कि अग्रवाल समाज की धरोहर और पहचान का पर्व है) धूमधाम और भव्य तरीके से मनाया जायेगा। बैठक में सभी सदस्यों ने आपसी सहमति से विभिन्न जिम्मेदारियाँ और कार्य बाँटे, ताकि कार्यक्रम सफल और यादगार हो सके।

मुख्य बिंदु :

1. 22 सितम्बर 2025 (सोमवार) को नवरात्रि के पावन पर्व के शुभारंभ पर भगवान श्री अग्रसेन महाराज जी की प्रतिमा पर पूजन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

2. 08 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को अग्रसेन जयंती का मुख्य उत्सव मनाया जाएगा। इस दिन विशाल शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भंडारे का आयोजन होगा।

3. जयंती के अवसर पर समाजहित से जुड़े कार्य, जैसे –

समाजसेवा के कार्यक्रम

सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन

भोज (सामूहिक भोजन)
आयोजित किए जाएंगे।

समिति के सदस्य एवं संपर्क:

सुमित कुमार मित्तल – 9793731119
विकास सिंगला
विनीत मंगला
लवली बंसल
विजय कुमार
मोनू गोयल
रोहित गोयल
अनिल जैन
रामप्रसाद
नरेश बंसल
महिपाल मित्तल
बबलू भरुका
विनोद गर्ग
एस. के. मित्तल
पंकज केडिया
मनीष गोयल
अजय गोयल
नितेश
अन्य समाज बंधु…

अग्रसेन जयंती 2025 को पूरे समाज की सहभागिता, उत्साह और भक्ति भाव से मनाने का निश्चय किया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता पी एम श्री राजकीय इंटर कालेज कोन में सम्पन्न हजारों कांवरियों ने श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ का किया जलाभिषेक गर्भवती महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में लगाई फासी, मौत सावन के अंतिम सोमवार को अजीरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित
Download App