सोनभद्र

नाबालिक बच्ची के साथ बलात्कार करने के 25 हजार इनामिया आरोपी का सोनभद्र पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटर तंमचा कारतूस बरामद

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) नाबालिक बच्ची के साथ बलात्कार करने के 25 हजार इनामिया आरोपी का सोनभद्र पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटर तंमचा कारतूस बरामद।

राबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत एक नाबालिका के साथ दुष्कर्म की घटना के संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 897/2025 धारा 65(2) बीएनएस, 5M/6 पॉक्सों व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था।

उक्त घटना के क्रम में संलिप्त अभियुक्त अनुप पटेल पुत्र रमेश पटेल निवासी ग्राम कुसी राबर्ट्सगंज की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा, पुलिस निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व मे राबर्ट्सगंज पुलिस को बजरिये मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त प्रकरण में वांछित अभियुक्त मारकुण्डी इकोप्वाइंट के पास मौजूद है।

पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँच कर अभियुक्त को गिरफ्तार करने की कोशिश की गयी तो अभियुक्त ने अपने आप को घिरता देख, पुलिस बल पर फायरिंग कर दी। पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी करवाई किया गया जिसमे।अभियुक्त के दाहिने पैर मे गोली लगने से अभियुक्त घायल हो गया। अभियुक्त को, घटनास्थल से 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर के साथ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। घायल अभियुक्त अनूप पटेल पुत्र रमेश पटेल उपरोक्त को ईलाज हेतु सीएससी रॉबर्ट्सगंज लाया गया, जहा उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्त पर 25000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था की कोई समस्या नही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1. प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
2. अपराध निरीक्षक माधव सिंह थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
3. चौकी प्रभारी संजय सिंह थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र मय हमराह।
4. उ0नि0 विनोद यादव थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र मय हमराह।
5. उ0नि0 आशुतोष राय थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र मय हमराह।
6. उ0नि0 आशुतोष सिंह थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र मय हमराह।
7. उ0नि0 ओम प्रकाश सिंह थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र मय हमराह।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विवाहिता ने महुआ के पेड़ से फांसी लगाकर किया आत्महत्या अज्ञात कारणों से दुकान के सामने खड़ी कार मे लगा आग शक्तिनगर पुलिस के सहयोग से आग बुझाया गया दुद्धी नगर में दो स्थानों पर अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज राजस्व टीम ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़कर पुलिस को सौंपा कोन अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान, पदयात्रा भी निकाली शक्तिनगर मे कमल नयन दुबे ने अलविदा की नमाज सकुशल कराया सम्पन्न पावर एंजेल्स के सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता तथा जीवन कौशल की दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ शुरू इंस्टाग्राम का प्यार शादीशुदा युवक ने युवती से की कोर्ट मैरिज जिलाधिकारी के आदेश पर रोरवा पहुंची जांच टीम आवास व मनरेगा कार्यों की हुई जांच एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन का निशुल्क प्रशिक्षण: नए बैच के लिए प्रवेश खुला
Download App